फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs RR Highlights: तीसरी बार गुजरात IPL फाइनल में पहुंची, राजस्थान को सात विकेट से हराया; RCB से होगी टक्कर

Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 29 May 2026 11:26 PM IST
खास बातें

राजस्थान ने गुजरात को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना रविवार को गत विजेता आरसीबी से खिताबी मुकाबले में होगा। शुक्रवार को मुल्लांपुर में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने महज तीन विकेट खोकर 18.4 ओवर में  219 रन बनाए और शानदार अंदाज में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
GT vs RR Qualifier 2 Highlights: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL 2026 Match Scorecard Updates
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:25 PM, 29-May-2026

गुजरात ने राजस्थान को हराया

राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले टीम ने साल 2022 (विजेता) और 2023 (उपविजेता) में खिताबी मुकाबला खेला था। अब गुजरात का सामना 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में आरसीबी जहां खिताब का बचाव करने उतरेगी। वहीं, गुजरात दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की मदद से छह विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने शुभमन गिल (104 रन) और साई सुदर्शन (58 रन) की शतकीय साझेदारी की मदद से 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 219 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
11:17 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका बर्गर ने दिया। उन्होंने फरेरा के हाथों सुंदर को कैच कराया। वह नौ गेंदों में 16 रन बनाकर लौटे। अभ बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं। 
विज्ञापन
11:04 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 53 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 182 रन है।
10:55 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: शुभमन गिल का 47 गेंदों में शतक

क्वालिफायर जैसे अहम मुकाबले में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और क्रीज पर डटे हैं। 
10:51 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका 167 के स्कोर पर लगा। साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। वह सुदर्शन और शुभमन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई। फिलहाल गिल 95 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर आए हैं। 
10:39 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: सुदर्शन का भी अर्धशतक

साई सुदर्शन ने भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: शुभमन गिल का 30 गेंदों में अर्धशतक

शुभमन गिल ने 30 गेंदों में इस सीजन का अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साई सुदर्शन भी फिफ्टी के करीब हैं। 
09:44 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:28 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रन का लक्ष्य

राजस्थान ने गुजरात को 215 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने दो-दो विकेट लिए जबकि सिराज और प्रसिद्ध को एक-एक सफलता मिली।
09:16 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: वैभव शतक से चूके

राजस्थान को छठा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों वैभव को कैच कराया। वह 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। अब जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 176 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed