फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs KKR Highlights: आखिरी ओवर में 31 रन बनाकर कोलकाता ने गुजरात को हराया, राशिद खान की हैट्रिक बेकार

Sun, 09 Apr 2023 07:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 07:54 PM IST
खास बातें

Indian Premier League 2023 GT vs KKR Highlights: आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा। कोलकाता ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की पहली हार है।

विज्ञापन
GT vs KKR IPL Live Score: Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Today IPL Match Scorecard Updates in Hindi
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:22 PM, 09-Apr-2023

कोलकाता ने गुजरात को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। आखिरी ओवर में इस टीम को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 21 गेंद में 48 रन की शानदार पारी खेली। 

इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद 63, साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में कोलकाता ने खराब शुरुआत की और 28 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। वेंकटेश अय्यर 83 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा ने 45 रन बनाए। वहीं, रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। गुजरात के लिए राशिद खान ने 17वें ओवर में हैट्रिक ली थी, लेकिन उनकी हैट्रिक बेकार गई। अल्जारी जोशेप ने दो, जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।

मैच का रोमांच
इस मैच ने कई बार करवट बदली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की थी। 18 ओवर तक इस टीम का स्कोर चार विकेट पर 159 रन था। इसके बाद विजय शंकर की तूफानी पारी के चलते गुजरात ने दो ओवर 45 रन बनाए और कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा। शंकर 24 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके जवाब में कोलकाता ने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए और ऐसा लगा कि यह टीम आसानी से मैच हार जाएगी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। 

15 ओवर में कोलकाता ने तीन विकेट पर 149 रन बना लिए थे। वेंकटेश 79 रन बनाकर खेल रहे थे और कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंद में 56 रन की जरूरत थी। ऐसे में लग रहा थी कि यह टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी। हालांकि, इसके बाद मैच पलटा। अल्जारी जोशेप ने वेंकटेश को 83 रन के स्कोर पर आउट किया और अगले ओवर में राशिद खान ने हैट्रिक ले ली। उन्होंने आद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को आउट कर मैच पलट दिया। अब गुजरात की जीत तय नजर आ रही थी। 19 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 176 रन था। रिंकू सिंह 16 गेंद में 18 और उमेश यादव पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में गुजरात की जीत तय दिख रही थी, लेकिन यश दयाल के आखिरी ओवर की पहली गेंद में उमेश यादव ने एक रन लिया और बाकी पांच गेंदों में रिंकू सिंह ने पांच छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही कोलकाता की टीम मैच तीन विकेट से जीत गई।
07:01 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: राशिद खान की हैट्रिक, कोलकाता का सातवां विकेट गिरा

राशिद खान ने कोलकाता की पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मैच पलट दिया है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को अपना तीसरा शिकार बनाया। राशिद ने शार्दुल को विकेटों के सामने फंसाया और आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। यह आईपीएल 2023 की पहली हैट्रिक भी है। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर सात विकेट पर 157 रन है। रिंकू सिंह और उमेश यादव क्रीज पर हैं। अब इस टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
06:59 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

155 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का छठा विकेट गिर चुका है। राशिद खान ने सुनील नरेन को पहली गेंद पर ही जयंद यादव के हाथों कैच कराया। अब कोलकाता के लिए लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल होगा।
06:56 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा

155 रन के स्कोर पर कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा है। आंद्रे रसेल दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। राशिद खान ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। अब कोलकाता की टीम मुश्किल में फंस चुकी है।
06:50 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा

154 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा है। वेंकटेश अय्यर 40 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अल्जारी जोशेप ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेंकटेश ने अपनी पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 155 रन है। आखिरी चार ओवर में इस टीम को जीत के लिए 50 रन की जरूरत है।
06:44 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: वेंकटेश अय्यर की शानदार बल्लेबाजी

वेंकटेश अय्यर इस मैच में शानदार लय में दिख रहे हैं। वह तेजी से अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। उनकी शानदार पारी के चलते कोलकाता का स्कोर 15 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन हो चुका है। अब इस टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 56 रन की जरूरत है। अय्यर 79 और रिंकू दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:34 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

128 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। कप्तान नीतीश राणा 29 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए। अल्जारी जोशेप ने उन्हें मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। नीतीश राणा ने वेंकटेश अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। अब वेंकटेश अय्यर के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 132 रन है।
06:29 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं और कोलकाता की टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 128 रन है।
06:14 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: नीतीश-वेंकटेश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 30 गेंद में 50 रन जोड़े हैं। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अय्यर अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 86 रन है।
06:08 PM, 09-Apr-2023

GT vs KKR Live Score: कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पार कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 68 रन हो चुका है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed