UP vs GUJ Highlights: यूपी ने रोमांचक मैच में गुजरात को तीन विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी
{"_id":"640491378f75dbefc709d053","slug":"gg-vs-upw-women-live-cricket-score-gujarat-giants-vs-up-warriorz-wpl-2023-3rd-match-at-dy-patil-stadium-2023-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP vs GUJ Highlights: यूपी ने रोमांचक मैच में गुजरात को तीन विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 05 Mar 2023 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:08 PM IST
खास बातें
WPL Highlights, UP Warriorz vs Gujarat Giants: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में यूपी ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूपी ने सात विकेट खोकर 175 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है।
विज्ञापन
गुजरात बनाम यूपी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:59 PM, 05-Mar-2023
यूपी ने गुजरात को तीन विकेट से हराया
यूपी ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है। गुजरात ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूपी ने एक गेंद रहते सात विकेट पर 175 रन बनाकर मैच तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने 26 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली और मैच को गुजरात के जबड़े से छीन लाईं। इस टूर्नामेंट में पहली बार कोई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती है।मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 169 रन बनाए। हरलीन देओल ने 46 और गार्डनर ने 25 रन की पारी खेली। दीप्ति और सोफी ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में यूपी ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन कीम गर्थ ने पांच विकेट लेकर गुजरात जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। अंत में ग्रेस हैरिस ने तूफानी अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
10:44 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: यूपी का स्कोर 150 रन के पार
सात विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ग्रेस हैरिस और सोफी एक्लेसटोन क्रीज पर हैं। ग्रेस हैरिस शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और यूपी को जीत की दहलीज पर ले आई हैं।
विज्ञापन
10:27 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: गुजरात का सातवां विकेट गिरा
105 रन पर यूपी का सातवां विकेट गिरा है। सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं। सदरलैंड ने हेमलता के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। अब यूपी की टीम मुश्किल में आ चुकी है। 16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर सात विकेट पर 107 रन है। ग्रेस हैरिस और सोफी क्रीज पर हैं।10:16 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: गुजरात का छठा विकेट गिरा
किरण नवगिरे 43 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। किम गर्थ ने उन्हें सुषमा वर्मा के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद सिमरन शेख भी पवेलियन लौट गईं। किम गर्थ ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी पांचवीं सफलता है। 14 ओवर के बाद यूपी का स्कोर छह विकेट पर 92 रन है।10:12 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा
86 रन के स्कोर पर यूपी का चौथा विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा 16 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मानसी जोशी ने उनका कैच पकड़ा। दीप्ति ने किरण के साथ 66 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में वापस ले आईं।10:05 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: किरण और दीप्ति के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
किरण नवगिरे और दीप्ति शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले जा रही हैं। 11 ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: यूपी का स्कोर 50 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर यूपी का स्कोर 50 रन के पार हो चुका है। किरण और दीप्ति शर्मा की जोड़ी अच्छी साझेदारी कर रही हैं और यूपी को बेहतर स्थिति में ला रही हैं। नौ ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन है। किरण 40 और दीप्ति चार रन बनाकर खेल रही हैं।09:52 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: यूपी ने पावरप्ले में 35 रन बनाए
यूपी की टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम संघर्ष कर रही है। हालांकि, किरण और दीप्ति शर्मा की जोड़ी क्रीज पर है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।09:34 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: यूपी का तीसरा विकेट गिरा
20 रन के स्कोर पर यूपी का तीसरा विकेट गिरा है। किम ग्राथ ने एक ही ओवर में तीनों विकेट लिए हैं। उन्होंने ताहिला मैकग्राथ को पहली ही गेंद पर आउट किया। हेमलता ने उनका कैच पकड़ा। ताहिला अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम मुश्किल में आ गई है। किम ग्राथ ने एक ही ओवर में मैच पलट दिया है। अब किरण नवगिरे के साथ दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद यूपी का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन है।The fielding display from the @GujaratGiants has been absolutely magnificent tonight! 👌👌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 5, 2023
3️⃣ fine catches and all 3️⃣ wickets to Kim Garth!#UPW in a tricky position in the chase now.
Follow the match ▶️ https://t.co/vc6i9xFK3L#TATAWPL | #UPWvGG pic.twitter.com/lKV78SOadt
09:30 PM, 05-Mar-2023