फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS Test: चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/0; जीत से 249 रन दूर, वॉर्नर-ख्वाजा क्रीज पर

Sun, 30 Jul 2023 09:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 09:33 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रन पर खत्म हुई और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य है। अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 135/0 है। ऑस्ट्रेलिया जीत से 249 रन दूर है। वहीं, इंग्लैंड को जीतने के लिए 10 विकेट की जरूरत है।
 

विज्ञापन
Ashes ENG vs AUS 2023 Live Score: England vs Australia 5th Test Day 4 Match Kennington Oval Scorecard Updates
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:28 PM, 30-Jul-2023

चौथे दिन का खेल खत्म

केनिंगटन ओवल में चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/0 है। डेविड वॉर्नर 58 और उस्मान ख्वाजा 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 249 रन की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को यह मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने के लिए 10 विकेट लेने होंगे। बारिश के कारण चौथे दिन सिर्फ एक सत्र का खेल हो सका। पहले ऑस्ट्रेलिया ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रन पर खत्म की और फिर बिना कोई विकेट खोए 135 रन बना लिए। पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। हालांकि, मैच होने पर ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की राह आसान होगी। पांचवें दिन बारिश के कारण एक सत्र का खेल धुलता है तो मैच के ड्रॉ होने की संभावना बहुत ज्यादा है। चौथे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने के साथ ही बारिश आई, लेकिन इसके बाद बारिश बढ़ती गई और आगे कोई खेल नहीं हो सका। बारिश की वजह से सीरीज का चौथा मैच भी ड्रॉ रहा था और अब पांचवां मैच भी ड्रॉ हो सकता है। ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम करेगी।
07:16 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण फिर खेल रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/0 है। डेविड वॉर्नर 58 और उस्मान ख्वाजा 69 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से 249 रन दूर है। 
विज्ञापन
06:49 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर अपना अर्धशतक भी पूरा कर चुके हैं। दोनों की शानदार पारियों के चलते ऑस्ट्रेलिया के यह मैच जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रन है। यह टीम जीत से 271 रन दूर है।
06:30 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: लंच के बाद खेल शुरू

चौथे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के करीब पहुंच गया है। उस्मान ख्वाजा अपने अर्धशतक के पास पहुंच गए हैं।
05:36 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75/0

केनिंगटन ओवल में चौथे दिन पहले सत्र का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75/0 है। यह टीम अभी भी जीत से 309 रन दूर है। वॉर्नर 30 और ख्वाजा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे दिन लंच होने के साथ ही बारिश शुरू हो गई है, लेकिन 40 मिनट के समय में बारिश रुकने की उम्मीद है। पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है और इंग्लैंड की टीम दूसरे सत्र में विकेट निकाल सकती है।
05:03 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की है। बिना किसी नुकसान के टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। वॉर्नर और ख्वाजा दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और टीम को बेहतरीन शुरुआत दी है। अब इन दोनों की कोशिश बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी। हालांकि, 384 रन के लक्ष्य का पीछा करना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगा। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:55 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

384 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरी हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी क्रीज पर है। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है।
03:50 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड की पारी 395 रन पर सिमटी

इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रन पर सिमट गई है। टॉड मर्फी ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी खत्म की। उन्होंने एंडरसन को विकेटों के सामने फंसाया। एंडरसन ने 19 गेंद में आठ रन बनाए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी आखिरी पारी में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। अब ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए दो दिन के खेल में 384 रन बनाने हैं। वहीं, इंग्लैंड को जीतने के लिए 10 विकेट की जरूरत है।
03:48 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: चौथे दिन का खेल शुरू

केनिंगटन ओवल में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन क्रीज पर हैं। दोनों दिन की शुरुआत में तेजी से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इंग्लैंड की टीम पहले ही अच्छे स्कोर तक पहुंच चुकी है, लेकिन ये दोनों इस लक्ष्य को और बड़ा करने की कोशिश करेंगे।
03:46 PM, 30-Jul-2023

ENG vs AUS Test: चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/0; जीत से 249 रन दूर, वॉर्नर-ख्वाजा क्रीज पर

Cricket Live Score Today AUS vs ENG Ashes 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रन पर खत्म हुई और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed