ENG vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61/1, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 283 रन
{"_id":"64c239e669f3aea976020537","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-5th-test-day-1-match-at-kennington-oval-stadium-2023-07-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 61\/1, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 283 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 27 Jul 2023 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:25 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG 5th Ashes Test 2023 Day-1 Highlights : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथा टेस्ट ड्रॉ कराकर एशेज पर कब्जा जमा लिया। फिलहाल कंगारू सीरीज में 2-1 से आगे है। इंग्लैंड की टीम पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की नजर आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:21 PM, 27-Jul-2023
पहले दिन का खेल खत्म
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से अब भी 222 रन पीछे है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 26 रन और मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर नाबाद हैं। कंगारुओं को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें क्रिस वोक्स ने जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 24 रन बना सके।इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद 11 रन बनाने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। डकेट को मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वह 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 41 रन बना सके। इसके बाद जैक क्राउली भी 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट को हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। मोईन अली 47 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। मोईन ने ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान बेन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हुए।
इस बीच ब्रूक ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे तो दूसरा छोर ब्रूक ने संभाल रखा था। जॉनी बेयरस्टो चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ब्रूक शतक से चूक गए और 91 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। वुड 29 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने क्रिस वोक्स को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 283 रन पर समेट दिया। भारत के लिए स्टार्क ने चार विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी को दो-दो विकेट मिले। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
10:29 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
इंग्लैंड के 283 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 50+ रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें क्रिस वोक्स ने जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 24 रन बना सके। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। वॉर्नर और ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
09:00 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड की पहली पारी 283 रन पर सिमटी
पांचवें टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई है। इंग्लिश टीम सिर्फ 54.4 ओवर ही खेल पाई। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद 11 रन बनाने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। डकेट को मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वह 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 41 रन बना सके। इसके बाद जैक क्राउली भी 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट को हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। मोईन अली 47 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। मोईन ने ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान बेन स्टोक्स कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हुए।
इस बीच ब्रूक ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे तो दूसरा छोर ब्रूक ने संभाल रखा था। जॉनी बेयरस्टो चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ब्रूक शतक से चूक गए और 91 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। वुड 29 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार्क ने क्रिस वोक्स को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 283 रन पर समेट दिया। भारत के लिए स्टार्क ने चार विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी को दो-दो विकेट मिले। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
07:25 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: शतक से चूके ब्रूक
इंग्लैंड को 193 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। स्टोक्स तीन रन बना सके। फिलहाल हैरी ब्रूक 76 रन और जॉनी बेयरस्टो तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। जॉनी बेयरस्टो चार रन और ब्रूक 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्रूक ने शानदार पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए। वहीं, क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने अच्छी साझेदारी की। दोनों ने 49 रन जोड़े। वुड 28 रन बनाकर आउट हुए, तो ब्रॉड सात रन बना सके।07:01 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: मोईन आउट, ब्रूक का अर्धशतक
इंग्लैंड को 184 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मोईन अली 47 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। मोईन ने ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कप्तान बेन स्टोक्स ब्रूक का साथ निभाने के लिए मैदान में पहुंचे हैं। इससे पहले ब्रूक ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया।05:57 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: लंच ब्रेक
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक 41 गेंदों में 48 रन और मोईन अली 28 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ब्रूक टेस्ट में सातवें अर्धशतक से दो रन दूर हैं। अपनी पारी में अब तक उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके बाद 11 रन बनाने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। डकेट को मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वह 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 41 रन बना सके। इसके बाद जैक क्राउली भी 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट को हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। इसके बाद ब्रूक और मोईन ने चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: तीन विकेट पर 90 रन के पार
इंग्लैंड को 73 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। 62 पर पहला विकेट गंवाने गिरने के बाद 11 रन के अंतराल पर इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट को मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा था। वह 41 रन बना सके थे। इसके बाद 66 पर दूसरा विकेट गिरा। जैक क्राउली को पैट कमिंस ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना सके। वहीं, जो रूट को जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल मोईन अली और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 90 रन के पार है।04:17 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: इंग्लैंड को दो झटके
इंग्लैंड ने दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। बेन डकेट को मिचेल मार्श ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वह 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगले ही ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने जैक क्राउली को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 22 रन बना सके। फिलहाल मोईन अली और जो रूट क्रीज पर हैं।04:11 PM, 27-Jul-2023
ENG vs AUS Live: वॉर्नर ने डकेट का कैच छोड़ा
इंग्लैंड की पहली पारी के नौवें ओवर की पहली गेंद पर बाएं हाथ के बेन डकेट को जीवनदान मिला। पैट कमिंस की पहली गेंद पर डकेट के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप में खड़े डेविड वॉर्नर के पास गई। उन्होंने आसान कैच छोड़ दिया। गेंद वॉर्नर के हाथ से लगकर छिटक गई और दूर जाकर गिरी। डकेट तब 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इंग्लैंड की टीम फिलहाल पांच के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।03:51 PM, 27-Jul-2023