फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 68/3, रूट और बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद

Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ली में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और यह मैच अपने नाम कर 22 साल बाद इंग्लैंड में एशेज जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, इंग्लैंड की कोशिश इस मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने की होगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 195 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हैं।

विज्ञापन
ENG vs AUS Test Live: मार्श का अर्धशतक, हेड के साथ शतकीय साझेदारी की; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:06 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS: पहले दिन का खेल खत्म

लीड्स में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 68/3 है। जो रूट 19 और जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम अभी 195 रन पीछे है और उसके साथ विकेट बचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दो और मिचेल मार्श ने एक विकेट लिया है। अब दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में बढ़त लेना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम छोटे स्कोर पर इंग्लैंड को आउट करके बढ़त लेने की कोशिश करेगी।
11:02 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा

65 रन के स्कोर पर इंग्लैंड  का तीसरा विकेट गिरा है। जैक क्राउली 39 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल मार्श ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। अब जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
10:11 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। जो रूट और जैक क्राउली क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:56 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही है। 22 रन के स्कोर पर टीम के दो विकेट गिर चुके हैं। बेन डकेट के बाद हैरी ब्रूक भी पैट कमिंस का शिकार बने। ब्रूक ने 11 गेंद में तीन रन बनाए और स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। इसके साथ ही स्मिथ ने एशेज ने अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए है। इयान बॉथम और एलन बॉर्डर के बाद स्मिथ ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। अब जैक क्राउली के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 24 रन है।
09:28 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के 263 रन के जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की। 18 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा है। बेन डकेट छह गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। अब जैक क्राउली के साथ हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं।
09:18 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर सिमटी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 60.4 ओवर बल्लेबाजी की और 263 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 118 रन मिचेल मार्श ने बनाए। उनके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खले सका। 39 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की। मार्श और हेड ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85/4 से 240 रन तक ले गए, लेकिन इसके बाद 23 रन बनाने में कंगारू टीम ने छह विकेट गंवा दिए।

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने पांच विकेट झटके। उन्होंने टॉड मर्फी को 13 रन के निजी स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त की और अपने पांच विकेट पूरे किए। वहीं, क्रिस वोक्स ने तीन और ब्रॉड ने दो विकेट लिए। पहले दिन 29 ओवर का खेल बचा है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम तेजी से रन बटोरकर बेहतर स्थिति में पहुंचना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: मार्क वुड को चौथी सफलता

मार्क वुड ने छह गेंद के अंदर तीन विकेट लेकर मैच में इंग्लैंड की दमदार वापसी कराई है। उन्होंने एलेक्स कैरी को अपना चौथा शिकार बनाया। कैरी ने आठ रन बनाए और क्रिस वोक्स ने उनका कैच पकड़ा। अब टॉड मर्फी के साथ स्कॉट बोलैंड क्रीज पर हैं। 60 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 263 रन है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन बनाने में पांच विकेट गंवाए हैं।
08:53 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

मार्क वुड ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच में इंग्लैंड की अच्छी वापसी कराई है। उन्होंने स्टार्क के बाद कप्तान कमिंस को भी आउट किया। कमिंस अपना खाता तक नहीं खोल सके और विकेटों के सामने पकड़े गए। अब कैरी के साथ टॉड मर्फी क्रीज पर हैं।
08:50 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

249 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। मिचेल स्टार्क दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मार्क वुड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब एलेक्स कैरी और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।
08:41 PM, 06-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

245 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। ट्रेविस हेड 74 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रिस वोक्स ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच कराया। मिचेल मार्श और कैरी का कैच छोड़ने वाले रूट ने इस बार कोई गलती नहीं की। अब कैरी के साथ मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed