फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया, पैट कमिंस और लियोन ने 55 रन की साझेदारी कर दिलाई जीत

Wed, 21 Jun 2023 12:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Jun 2023 12:23 AM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में जीत के शुरुआत की है। उसने एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में दो विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अब 1-0 से आगे हो गया है।

विज्ञापन
ENG vs AUS Australia beat England by two wickets in the first Test of the Ashes series
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:57 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस बार गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्होंने साहसिक फैसला लेते हुए उस समय पारी घोषित कर दी जब टीम ने आठ विकेट पर 393 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पहली पारी में सात रन की बढ़त मिली। उसने दूसरी पारी में 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 281 रन का लक्ष्य रखा। कंगारू टीम ने मैच को अंतिम दिन आखिरी सत्र में अपने नाम किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। तब उस्मान ख्वाजा के साथ स्कॉट बोलैंड नाबाद थे। कंगारू टीम को पांचवें दिन जीत के लिए 174 रन बनाने थे। मैच के अंतिम बारिश ने खलल डलल और खेल काफी देर से शुरू हुआ। अंपायर ने दिन के निर्धारित 90 ओवर को घटाकर 67 ओवर कर दिया। अब ऑस्ट्रेलिया को 67 ओवर में 174 रन बनाने थे। उसके हाथ में सात विकेट थे।
11:32 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 12 रन

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में आठ विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 रन की और आवश्यकता है। दूसरी ओर, इंग्लैंड को जीत के लिए दो विकेट और चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन क्रीज पर हैं। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
10:49 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: एलेक्स कैरी भी पवेलियन लौटे

ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। वह 20 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 52 रन चाहिए। कप्तान पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
10:32 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: उस्मान ख्वाजा आउट

209 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा है। उस्मान ख्वाजा 197 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। अब एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर हैं।
09:47 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: चायकाल के बाद लगा ऑस्ट्रेलिया को झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका ओली रॉबिंसन ने दिया। उन्होंने चायकाल के बाद कैमरून ग्रीन को बोल्ड कर दिया। ग्रीन 66 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 60 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी के लिए एलेक्स कैरी आए हैं।
09:04 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183/5

बर्मिंघम टेस्ट में आखिरी दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183/5 हैं। कंगारू टीम जीत से अभी भी 98 रन दूर है। वहीं, इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए पांच विकेट की जरूरत है। उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। ख्वाजा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमें मैच में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:33 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक

उस्मान ख्वाजा ने 143 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी जुझारू पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में बनी हुई है। ख्वाजा अपनी पारी में सात चौके लगा चुके हैं। ग्रीन के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी की है और कंगारू टीम मैच में बनी हुई है।
08:09 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

143 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ट्रेविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। मोईन अली ने उन्हें स्लिप में जो रूट के हाथों कैच कराया। हेड ने 24 गेंद में 16 रन बनाए। अब उस्मान ख्वाजा के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है।
07:22 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: स्टुअर्ट ब्रॉड को मिली सफलता

स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांचवें दिन इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने स्कॉट बोलैंड को आउट कर दिया। बोलैंड ने 40 गेंद पर 20 रन बनाए। विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 160 रन और बनाने हैं।
06:58 PM, 20-Jun-2023

ENG vs AUS Test Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

बारिश के कारण काफी देर तक पांचवें दिन का खेल नहीं हो सका। अब आखिरकार फैंस के लिए अच्छी खबर आई और दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं। आज 90 की जगह 67 ओवर ही फेंके जाएंगे। उस्मान ख्वाजा के साथ स्कॉट बोलैंड क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed