ENG vs NZ: लगातार तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया
{"_id":"618bc0d4e7e810621a5e1e3b","slug":"eng-vs-nz-live-cricket-score-england-vs-new-zealand-world-cup-t20-1st-semi-final-match-abu-dhabi-news-update-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: लगातार तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
खास बातें
ENG vs NZ WC T20 Semifinal: न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। तीन ओवर में न्यूजीलैंड ने यह मैच पलटा। डेरिल मिचेल और जेम्स नीशम ने कीवी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। न्यूजीलैंड की टीम लगातार तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
मिचेल और नीशम मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:05 PM, 10-Nov-2021
तीन ओवर में न्यूजीलैंड ने पलटा मैच
न्यूजीलैंड की टीम टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की जीत अद्भुत रही, क्योंकि एक समय उन्हें चार ओवर में 57 रन चाहिए थे। इसके बाद जेम्स नीशम ने 17वें ओवर में 23 रन बटोरे।फिर 18वें ओवर में 14 रन बने और कीवी टीम मैच में वापस आ गई। आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। डेरिल मिचेल एक छोर पर जमे हुए थे। उन्होंने 19वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। विश्व कप का फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।
मिचेल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
न्यूजीलैंड की इस जीत का श्रेय नीशम को जाता है। उन्होंने ही 17वें ओवर में 23 रन बनाए। नीशम 11 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। इसके अलावा डेरिल मिचेल 47 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें चार चौके और चार छक्के शामिल हैं। मिचेल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला अर्धशतक रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 166 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन बनाए थे। टीम के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।
इसके अलावा डेविड मलान ने 30 गेंदों पर 41 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 29 रन, बेयरस्टो ने 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान इयोन मॉर्गन दो गेंदों पर चार बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर में जीता मैच
इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल और नीशम के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 38 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। वहीं, गुप्टिल (4), कप्तान विलियमसन (5) और ग्लेन फिलिप्स (2) कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की ओर से वोक्स और लिविंगस्टोन ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा आदिल रशीद को एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड लगातार तीसरे फाइनल में
न्यूजीलैंड की टीम लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2019 वनडे विश्व कप और इस साल हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही इंग्लैंड से 2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया। कीवी टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
11:00 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: नीशम हुए आउट
18वें ओवर में भी 14 रन बने, लेकिन आदिल रशीद इस ओवर में नीशम का विकेट निकालने में कामयाब रहे। नीशम ने ओवर की दूसरी गेंद पर और मिचेल ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर रशीद ने नीशम को आउट किया। वे 11 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। मैच यहीं पलट गया था। 18 ओवर के बाद स्कोर 147/5 है।
विज्ञापन
10:56 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: 17वें ओवर में पलटा मैच
17वें ओवर में क्रिस जॉर्डन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में 23 रन दिए। सामने नीशम बल्लेबाजी कर रहे थे। नीशम ने सभी 23 रन खुद बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। 17 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 133/4 है। तीन ओवर में 34 रन की जरूरत है।10:39 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: 107 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका
107 रन पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। लियाम लिविंगस्टोन ने ग्लेन फिलिप्स को सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराया। वे 2 रन बना सके। लिविंगस्टोन का यह इस मैच में दूसरा विकेट था। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेम्स नीशम और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। टीम को 24 गेंदों पर 57 रन की दरकार है।10:28 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड की टीम को 14वें ओवर में बड़ा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेवोन कॉन्वे 38 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लिविंगस्टोन ने बटलर के हाथों स्टंप कराया। कॉन्वे ने डेरिल मिचेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 81 रन की साझेदारी की। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं।10:16 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: 11 ओवर के बाद स्कोर 73/2
न्यूजीलैंड की टीम ने 11 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और डेवोन कॉन्वे ने पारी संभाली और अब तक तीसरे विकेट के लिए 50* रन की साझेदारी कर चुके हैं। मिचेल 28 रन और कॉन्वे 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: 10 ओवर के बाद स्कोर 58/2
न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। 13 पर दो विकेट गिरने के बाद डेरिल मिचेल और डेवोन कॉन्वे ने पारी संभाली और अब तक तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं। मिचेल 22 रन और कॉन्वे 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की ओर से वोक्स ने दोनों विकेट झटके।09:51 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: छह ओवर के बाद स्कोर 36/2
न्यूजीलैंड ने छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। इस विश्व कप में पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में यह न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर है। वोक्स ने गुप्टिल और विलियमसन को पवेलियन भेज दिया है। इसके बाद डेरिल मिचेल और डेवोन कॉन्वे कीवी टीम की पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं। मिचेल 12 रन और कॉन्वे 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:38 PM, 10-Nov-2021
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 13 रन बना लिए हैं। क्रिस वोक्स ने कीवी कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। वे पांच रन बनाकर आउट हुए। बड़े शॉट के चक्कर में विलियमसन रशीद को कैच थमा बैठे। फिलहाल डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।09:25 PM, 10-Nov-2021