DC vs UPW Live Score : रोमांचक मुकाबले में यूपी की एक रन से जीत, आखिरी ओवर में ग्रेस ने पलटा मैच
{"_id":"65eb10e4ef23156b4f067773","slug":"dc-vs-upw-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-up-warriorz-wpl-2024-15th-match-updates-2024-03-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs UPW Live Score : रोमांचक मुकाबले में यूपी की एक रन से जीत, आखिरी ओवर में ग्रेस ने पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 08 Mar 2024 11:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:22 PM IST
खास बातें
WPL Live Cricket Score, DC vs UPW Women’s Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के तहत दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स आमने-सामने हैं। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जबाव में दिल्ली 137 पर ऑलआउट हो गई। यूपी ने एक रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI/WPL
लाइव अपडेट
10:47 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : यूपी की एक रन से जीत
139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। पहले विकेट के लिए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 22 रन की साझेदारी हुई। भारतीय बल्लेबाज 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें साइमा ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। टीम को दूसरा झटका एलिस कैप्सी के रुप में लगा। वह 15 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली का तीसरा विकेट 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। उन्हें दीप्ति शर्मा ने एलबीडब्ल्यू किया। वह 46 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुईं। चौथा विकेट जेमिमा के रुप में गिरा, जो 17 रन बना सकीं।रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को यूपी के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। एनाबेल सदरलैंड छह, अरुंधति शून्य और शिखा पांडे सात रन बनाकर आउट हुईं। मैच ने रोमांचक मोड़ आखिरी ओवर में लिया जब ग्रेस हैरिस की पहली गेंद पर राधा यादव ने जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर शिखा ने जोरदार शॉट जड़कर दो रन लूट लिए। अब टीम को चार गेंदों में दो रन की जरुरत थी। इस ओवर की तीसरी गेंद पर हैरिस ने राधा को आउट कर दिया। पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजी के लिए आईं साधू भी कैच आउट हो गईं। इसी के साथ यूपी ने यह मुकाबला एक रन से जीत लिया। यूपी के लिए दीप्ति शर्मा ने चार विकेट लिए जबकि साइमा और हैरिस को दो-दो विकेट मिले। सोफी एक्लेस्टोन को एक सफलता मिलीं। दिल्ली की टीम इस मैच में 137 रन पर ऑलआउट हो गई और यूपी ने यह मैच एक रन से जीत लिया।
10:35 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली का छठा विकेट गिरा
दिल्ली का छठा विकेट अरुंधति रेड्डी के रुप में गिरा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। टीम को जीत के लिए सात गेंदों में 10 रन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
10:31 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा
जीत के करीब पहुंच रही दिल्ली को पांचवां झटका एनाबेल सदरलैंड के रुप में लगा। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। सदरलैंड सिर्फ छह रन बना सकीं। टीम को जीत के लिए 10 गेंदों में 15 रन की जरुरत है।10:28 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : जेमिमा 17 रन बनाकर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रुप में लगा। उन्हें साइमा ठाकुर ने सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। वह 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 15 रन की जरुरत है।10:24 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली का तीसरा विकेट कप्तान मेग लैनिंग के रुप में लगा। उन्हें दीप्ति शर्मा ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। स्टार बल्लेबाज 12 चौकों की मदद से 60 रन बनाने में कामयाब हुईं।10:21 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट एलिस कैप्सी के रुप में गिरा। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने ग्रेस हैरिस के हाथों 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वह सिर्फ 15 रन बना सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 57/1
यूपी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की दमदार शुरुआत हुई है। तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस कैप्सी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, कप्तान मेग लैनिंग भी विस्फोटक प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 57/1 है।09:18 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका शेफाली वर्मा के रुप में लगा। उन्होंने कप्तान मेग लैनिंग के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय बल्लेबाज ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस कैप्सी उतरी हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 22/1 है।09:15 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : दिल्ली की पारी शुरु
दिल्ली की पारी शुरु हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। उम्मीद है कि दोनों महिला बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगी।09:12 PM, 08-Mar-2024
DC vs UPW Live Score : यूपी ने दिल्ली को दिया 139 रन का लक्ष्य
दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। एलिसा हेली की कप्तानी वाली टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। दूसरे ओवर में यूपी की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नवगिरे आउट हो गईं। उन्हें तितास साधू ने क्लीन बोल्ड किया। किरण सिर्फ पांच रन बनाए। वहीं, कप्तान हेली 29 रन बनाकर आउट हुईं। सात गेंदों के भीतर टीम को तीसरा झटका ताहिया मैक्ग्रा के रुप में लगा। उन्हें अरुंधति रेड्डी ने आउट किया। दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिखा। ग्रेस हैरिस ने 14, श्वेता सहरावत ने चार, पूनम खेमनार ने एक, सोफी एक्लेस्टोन ने आठ रन बनाए। वहीं, साइमा ठाकुर और गौहर सुल्ताना क्रमश: पांच और एक रन बनाकर नाबाद रहीं।दिल्ली के लिए तितास साधू और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शिखा, अरुंधति, जेस जोनासन और एलिस कैप्सी को एक-एक विकेट मिला।