फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से जीता मुकाबला, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार

Sun, 30 Mar 2025 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 30 Mar 2025 06:41 PM IST
खास बातें

DC vs SRH Indian Premier League 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में गेंद के बाद बल्ले से भी दम दिखाया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, हैदराबाद को तीन मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
DC vs SRH IPL Score: Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Today IPL Match Scorecard Updates
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

06:40 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की जीत

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को डुप्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। डुप्लेसिस ने इस दौरान अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके, लेकिन लक्ष्य इतना कम था कि दिल्ली को इसे हासिल करने में जरा भी परेशानी नहीं हुई। जीशान ने पहले डुप्लेसिस को आउट किया और फिर मैकगर्क को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने वाले केएल राहुल को बोल्ड किया। हालांकि, जीशान का यह प्रयास टीम के काम नहीं आया और उसे हार मिली। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि मैकगर्क ने 38 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल पांच गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीन विकेट गिरने के बाद अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। पोरेल पांच गेंदों पर दो चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स 14 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। सनराइजर्स के लिए सभी तीन विकेट जीशान ने लिए, जबकि अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। 
06:20 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली को तीसरा झटका

जीशान अंसारी ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। दिल्ली के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले केएल राहुल पांच गेंदों पर दो चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली को तीनों ही झटके जीशान ने दिए हैं। जीशान का आईपीएल में यह पहला मुकाबला है। 
विज्ञापन
06:12 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: जीशान को दूसरी सफलता

अपना पहला ही आईपीएल मैच खेल रहे जीशान अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। 10वां ओवर डालने आए जीशान ने पहली गेंद पर डुप्लेसिस को आउट किया और फिर ओवर की अंतिम गेंद पर मैकगर्क को आउट किया। मैकगर्क 32 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। 
06:08 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली को पहला झटका

जीशान अंसारी ने डुप्लेसिस को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। जीशान का यह पहला आईपीएल मैच है और उन्होंने डुप्लेसिस और मैकगर्क के बीच साझेदारी को तोड़ा। डुप्लेसिस 27 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही डुप्लेसिस और मैकगर्क के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। 
06:05 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: डुप्लेसिस का पचासा

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। डुप्लेसिस और मैकगर्क ने पहले विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी कर ली है। दिल्ली ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 81 रन बनाए हैं। 
05:50 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की है और पावरप्ले खत्म होने के बाद उसका स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। मैकगर्क और डुप्लेसिस के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है जिससे दिल्ली ने छह ओवर तक बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली की अच्छी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की है। मैकगर्क और डुप्लेसिस ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है जिससे दिल्ली का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 26 रन हो गया है। 
05:29 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: दिल्ली की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करने जैक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसिस उतरे हैं। 
05:09 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: हैदराबाद की पारी समाप्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने अनिकेत वर्मा के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा है। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन और मोहित शर्मा को एक विकेट मिला। 

सनराइजर्स की ओर से अनिकेत वर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए जिसकी मदद से टीम दिल्ली के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के दौरान चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद अनिकेत ने हेनरिच क्लासेन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। क्लासेन के आउट होते ही सनराइजर्स की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई। एक ओर से विकेट गिरते रहे और दूसरे ओर से अनिकेत पारी को आगे बढ़ाते रहे। हालांकि, कुलदीप की गेंद पर मैकगर्क ने शानदार कैच पकड़कर अनिकेत की पारी का अंत किया।

अनिकेत के अलावा क्लासेन ने 32 रन और ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। दिल्ली के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क ने जहां चमक बिखेरी तो वहीं कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी विकेट लेने में सफल रहे। 
05:07 PM, 30-Mar-2025

Live Score SRH vs DC: हैदराबाद को लगा नौवां झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को नौवां झटका लगा। 19वें ओवर में हर्षल पटेल आउट हुए जिनका अक्षर पटेल ने शानदार कैच पकड़ा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed