फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, स्टब्स ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

Wed, 16 Apr 2025 11:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:46 PM IST
खास बातें

DC vs RR 2025: आईपीएल 2025 में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने मिला और सुपर ओवर के जरिये दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की। दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच 20 ओवर के बाद बराबरी पर छूटा था जिसके बाद सुपर ओवर के जरिये नतीजा निकला। 2022 के बाद यह पहली बार हुआ जब आईपीएल में सुपर ओवर खेला गया। 

विज्ञापन
DC vs RR IPL Score: Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:46 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: सुपर ओवर में जीती दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान ने सुपर ओवर में 11 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने चार गेंदों पर ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर में दिल्ली के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स आए थे और स्टब्स ने छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। उसके छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। 2022 के बाद यह पहली बार है जब आईपीएल में किसी मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला है। 

दिल्ली और राजस्थान के बीच 20 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बराबरी पर छूटा जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराने का फैसला हुआ। दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा के अर्धशतकों के अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी। इस तरह मुकाबला बराबरी पर छूटा। सुपर ओवर में हालांकि, राजस्थान की टीम पूरे छह गेंद भी नहीं खेल सकी और उसने पांच गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। दिल्ली को सुपर ओवर में लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। 
11:41 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: सुपर ओवर में दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

सुपर ओवर में लक्ष्य का बचाव करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स आए। राजस्थान ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन निकाले। राहुल ने अगली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन आया और स्टब्स स्ट्राइक पर आए। चौथी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
11:27 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: सुपर ओवर शुरू

सुपर ओवर के दौरान राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान की ओर से शिमरॉन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए हैं, जबकि दिल्ली ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को गेंद थमाई है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया और दूसरी गेंद पर हेटमायर ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर हेटमायर ने एक रन लिया और स्ट्राइक पर पराग आए। चौथी गेंद पर पराग ने चौका लगाया, लेकिन यह नो बॉल करार दी गई। स्टार्क ने फ्री हिट पर वाइड फेंकी, लेकिन पराग दौड़ पड़े और रन आउट हो गए। पराग चार रन बनाकर आउट हुए और क्रीज पर यशस्वी जायसवाल उतरे। अगली गेंद पर हेटमायर ने शॉट लगाया और दो रन के लिए भागे। हालांकि, एक ही रन पूरा हुआ और टीम सुपर ओवर पूरा नहीं खेल सकी। राजस्थान ने पांच गेंदों पर 11 रन बनाए। 
11:18 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: सुपर ओवर तक खींचा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकलेगा। दिल्ली और राजस्थान के बीच 20 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बराबरी पर छूटा जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराने का फैसला हुआ। दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा के अर्धशतकों के अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी। इस तरह मुकाबला बराबरी पर छूटा। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की थी और पावरप्ले तक कोई विकेट नहीं गंवाया था। कप्तान संजू सैमसन हालांकि 19 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए और मैदान पर दोबारा वापस नहीं आए। रियान पराग आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यशस्वी ने नीतीश राणा के साथ मिलकर 50+ रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। नीतीश भी फिर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर थे और सेट हो चुके थे। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन बनाने थे, लेकिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ आठ रन दिए। अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे। जुरेल ने शॉट मारा और दो रन के लिए भागे, लेकिन दूसरा रन पूरा नहीं कर सके। जुरेल 17 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेटमायर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से मिचेल स्टार्क, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए। 
11:00 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: नीतीश राणा आउट

मिचेल स्टार्क ने नीतीश राणा को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। नीतीश 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 
10:55 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: नीतीश का पचासा

राजस्थान रॉयल्स के लिए नीतीश राणा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 26 गेंदों पर पचासा पूरा किया। राजस्थान ने 17 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अब 18 गेंदों पर 31 रन बनाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लगा है। यशस्वी अर्धशतक लगा चुके थे और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया। यशस्वी 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 
10:26 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: यशस्वी का अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी का इस सीजन का यह तीसरा और लगातार दूसरा अर्धशतक है। यशस्वी ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया। राजस्थान का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 104 रन हो गया है और उसे अब जीत के लिए 48 गेंद पर 85 रन बनाने हैं। 
10:12 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: रियान पराग आउट

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने रियान पराग को बोल्ड कर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया। रियान 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 
10:03 PM, 16-Apr-2025

DC vs RR Live Score: सैमसन रिटायर हर्ट

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। सैमसन यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पावरप्ले समाप्त होने से ठीक पहले रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाए हैं। सैमसन ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर यशस्वी के साथ रियान पराग मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed