DC vs RCB Highlights: आरसीबी की सातवीं जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया; क्रुणाल पांड्या-विराट कोहली के अर्धशतक
{"_id":"680e2b2770faf15d8c0e864c","slug":"dc-vs-rcb-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bengaluru-ipl-2025-46th-match-updates-2025-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB Highlights: आरसीबी की सातवीं जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया; क्रुणाल पांड्या-विराट कोहली के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 27 Apr 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:18 PM IST
खास बातें
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:14 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Highlights: आरसीबी छह विकेट से जीती
क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।इस जीत के साथ आरसीबी 14 अंक और 0.521 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु ने 10 में से सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, नौ में से छह मैच जीतने और तीन हारने वाली दिल्ली 12 अंक और 0.482 नेट रन रेट के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: गुजरात और मुंबई इंडियंस हैं। दोनों के खाते में 12-12 अंक हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई थी। 26 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अक्षर पटेल ने जैकब बेथेल (12) और देवदत्त पडिक्कल (0) को अना शिकार बनाया। वहीं, करुण नायर ने कप्तान रजत पाटीदार को रनआउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई जो आरसीबी की किसी भी जोड़ी के द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है और चौथे विकेट के लिए इस सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। दोनों ने दिल्ली के गेंदबाजों पर शिकंजा कसते हुए आरसीबी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने 38 गेंदों में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2016 में पचासा जड़ा था। वह 47 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, किंग कोहली भी मौजूदा सत्र का छठा अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 45 गेंदों में इस आईपीएल में तीसरा पचासा जड़ा। वह चार चौके की मदद से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने में कामयाब हुए। टिम डेविड पांच गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
11:07 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
आरसीबी को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। वह 51 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर टिम डेविड आए हैं।
विज्ञापन
10:57 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: क्रुणाल पांड्या के बाद विराट कोहली ने भी जड़ा पचासा
क्रुणाल पांड्या के बाद विराट कोहली ने भी इस मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 45 गेंदों में इस सीजन का लगातार तीसरा पचासा पूरा किया। अब आरसीबी को जीत के लिए 20 गेंदों में 30 रन की जरूरत है।10:54 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: 16 ओवर के बाद स्कोर 125/3
16 ओवर के बाद स्कोर 125/3 है। विराट कोली 49 और क्रुणाल पांड्या 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।10:46 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: 38 गेंदों में क्रुणाल ने जड़ा पचासा
आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 38 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने नौ साल बाद आईपीएल में पचासा पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।10:43 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: विराट-क्रुणाल ने संभाला मोर्चा
विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: 26 पर आरसीबी के तीन विकेट गिरे
आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई है। अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर में पहले जैकब बैथल (12) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (0) को बोल्ड किया। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान रजत पाटीदार को करुण नायर ने रनआउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या आए हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 35/3 है।09:36 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: बेंगलुरु की पारी शुरू
बेंगलुरु की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली के लिए पारी का पहला ओवर अक्षर पटेल फेंक रहे हैं।09:20 PM, 27-Apr-2025
DC vs RCB Live Score: दिल्ली की पारी समाप्त
केएल राहुल की 41 और ट्रिस्टन स्टब्स की 34 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि हेजलवुड को दो विकेट मिले। इसके अलावा यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली।इस मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। हेजलवुड ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे नंबर पर आए करुण नायर को पवेलियन लौटा दिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। उनके अलावा केएल राहुल ने तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 188.88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 15, आशुतोष शर्मा ने दो और विप्रज निगम ने 12 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा खाता खोले बिना नाबाद रहे।
09:01 PM, 27-Apr-2025