फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 31 रन से हराया, प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ ने दिलाई जीत

Sat, 13 May 2023 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 13 May 2023 11:18 PM IST
खास बातें

DC vs PBKS Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
DC vs PBKS Highlights Delhi Capitals vs Punjab Kings Match Scorecard Updates in Hindi
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:06 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने उसे 31 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं। वह अगर अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीत भी लेता है तो उसके 12 अंक ही होंगे। ऐसे में वह अगले दौर में नहीं पहुंच पाएगा। दूसरी ओर, पंजाब ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में छलांग लगाई है। उसके 12 अंक हो गए और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया। खराब बल्लेबाजी के कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर ही टिक सके। उन्होंने 27 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। वॉर्नर ने 10 चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

दिल्ली के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके
दिल्ली की टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए थे। उसके बाद 50 रन और जोड़ने में टीम के छह बल्लेबाज आउट हो गए। यहां से टीम हार की ओर बढ़ गई। पंजाब के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते दिल्ली के बल्लेबाजों को पिच पर ढेर कर दिया। दिल्ली के लिए फिलिप साल्ट 21, अमन हकीम खान और प्रवीण दुबे ने 16-16 रन बनाए। कुलदीप यादव ने नाबाद 10 रन बनाए। इन पांच बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रिले रूसो पांच, मिचेल मार्श तीन और अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे खाता नहीं खोल सके।

पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल
शुरुआती छह ओवरों में तो पंजाब के गेंदबाज नहीं चले, लेकिन एक बार जब पावरप्ले समाप्त हुआ और स्पिनर्स आए तो वह छा गए। हरप्रीत बराड़ और राहुल चाहर ने कहर बरपा दिया। हरप्रीत बराड़ ने चार और राहुल चाहर ने दो विकेट लिए। आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने दो विकेट झटके।
10:59 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका नाथन एलिस ने दिया। एलिस ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रवीण दुबे को क्लीन बोल्ड कर दिया। दुबे ने 20 गेंद पर 16 रन बनाए।
विज्ञापन
10:43 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा एक और झटका

दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका अमन हकीम खान के रूप में लगा। अमन 18 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन एलिस ने उन्हें हरप्रीत बराड़ के हाथों कैच कराया।
10:40 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को पांच ओवर में चाहिए 53 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 53 रन बनाने हैं। दिल्ली के अमन हकीम खान 16 गेंद पर 15 और प्रवीण दुबे 16 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:21 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली की पारी बिखरी

दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। उसे चौथा झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर को हरप्रीत बराड़ ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। बराड़ को तीसरी सफलता मिली। वॉर्नर ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर के बाद अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए। अक्षर को राहुल चाहर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह दो गेंद पर एक रन ही बना सकी। इसके बाद बराड़ ने दिल्ली को छठा झटका दिया। उन्होंने मनीष पांडे को क्लीन बोल्ड कर दिया। मनीष तीन गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए।
10:08 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को लगा दोहरा झटका

डेविड वॉर्नर के अर्धशतक लगाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को दोहरा झटका लगा है। मिचेल मार्श और रिले रूसो पवेलियन लौट गए हैं। मार्श को राहुल चाहर ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। मार्श चार गेंद पर तीन रन ही बना सके। उनके बाद अगले ही ओवर में रिले रूसो आउट हो गए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। रूसो ने एक चौके की मदद से पांच गेंद पर पांच रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: वॉर्नर का अर्धशतक, साल्ट आउट

पंजाब किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आईपीएल में उनका यह 60वां और पंजाब किंग्स के खिलाफ 13वां अर्धशतक है। वॉर्नर के अर्धशतक लगाने से पहले फिलिप साल्ट आउट हो गए। साल्ट को हरप्रीत बराड़ ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। साल्ट ने 17 गेंद पर 21 रन बनाए।
09:53 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने छह ओवर में बनाए 65/0

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं गंवाया है। उसने छह ओवर में 65 रन बना लिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर 21 गेंद पर 48 और फिलिप साल्ट 15 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:30 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। उसने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर ने पांच गेंद पर नौ और फिलिप साल्ट ने एक गेंद पर एक रन बनाए हैं।
09:11 PM, 13-May-2023

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली को मिला मुश्किल लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 103 रन बनाए। उनके अलावा सैम करन और सिकंदर रजा ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। सैम करन ने 24 गेंद पर 20 और सिकंदर रजा ने सात गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। शिखर धवन सात, जितेश शर्मा चार, लियाम लिविंगस्टोन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। हरप्रीत बराड़ और शाहरुख खान ने दो-दो रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed