फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs KKR: कोलकाता की दिल्ली पर रोमांचक जीत, तीसरी बार फाइनल में पहुंचे, त्रिपाठी ने छक्का मारकर जिताया

Wed, 13 Oct 2021 11:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 13 Oct 2021 11:32 PM IST
खास बातें

DC vs KKR Qualifier 2 HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफ़ायर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शारजाह के मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया और तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही

विज्ञापन
DC vs KKR Qualifier 2 Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates Score in Hindi Kolkata Knight Riders defeated delhi capitals
वेंकटेश अय्यर - फोटो : twitter@IPL

लाइव अपडेट

11:30 PM, 13-Oct-2021

कोलकाता की रोमांचक जीत, फाइनल मे पहुंची

आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफ़ायर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शारजाह के मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया और तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में छह रनों की दरकार थी और राहुल त्रिपाठी ने छक्का मारकर मैच खत्म कर दिया।

11:12 PM, 13-Oct-2021

शाकिब आउट 

अश्विन ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब को बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। मैच अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
11:08 PM, 13-Oct-2021

आखिरी छह गेंद 

मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। कोलकाता को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में सात रनों की दरकार है।
10:48 PM, 13-Oct-2021

केकेआर को 24 गेंदों में 13 रन की जरुरत 

कोलकाता की टीम ने भले ही अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है लेकिन मैच अब उसकी पकड़ में है। केकेआर को अब जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 13 रन की दरकार है। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 123/2, शुभमन गिल (45*), राहुल त्रिपाठी (0*)

 
10:39 PM, 13-Oct-2021

कोलकाता के 100 रन पूरे 

केकेआर ने 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14वें ओवर में ही 100 से अधिक रन बना लिए हैं। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 108/1, शुभमन गिल (34*), नितीश राणा (9*)
 
10:37 PM, 13-Oct-2021

वेकटेश अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट

कागिसो रबाडा ने आखिरकार दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने केकेआर के स्टार सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को 55 रन के स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 13-Oct-2021

वेंकटेश का अर्धशतक 

केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली है। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 92/0, शुभमन गिल (31*), वेंकटेश अय्यर (51*)
 
 
10:24 PM, 13-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा 

कोलकाता की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और उसने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी मैदान पर है। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 76/0, शुभमन गिल (27*), वेंकटेश अय्यर (44*)

 
09:57 PM, 13-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त, केकेआर के 50 रन पूरे 

कोलकाता नाइटराइडर्स की एक बार फिर से शानदार शुरुआत हुई। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने शुरू के छह ओवर में 51 रन बटोर लिए हैं। इसी के साथ पहला पावरप्ले पूरी तरह से केकेआर के नाम रहा। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 51/0, शुभमन गिल (17*), वेंकटेश अय्यर (31*)
09:45 PM, 13-Oct-2021

केकेआर की सधी हुई शुरुआत 

शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से कोलकाता को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 21/0, शुभमन गिल (11*), वेंकटेश अय्यर (10*)

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed