फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs GT Highlights: गुजरात प्लेऑफ में पहुंची, दिल्ली को 10 विकेट से हराया; साई सुदर्शन-शुभमन ने मचाया धमाल

Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
खास बातें

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है।

विज्ञापन
dc vs gt live cricket score delhi capitals vs gujarat titans ipl 2025 60th match updates
गुजरात बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:05 PM, 18-May-2025

DC vs GT Highlights: गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में एक भी विकेट गंवाए बगैर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत तक लय बरकरार रखी। दोनों के बीच 205 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा निभाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी निभाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह गुजरात की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। 
10:59 PM, 18-May-2025

DC vs GT Highlights: साई सुदर्शन ने 56 गेंदों में जड़ा शतक

साई सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
10:36 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: साई सुदर्शन के बाद शुभमन ने जड़ा पचासा

शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली को अभी भी पहले विकेट का इंतजार है।
10:18 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में जड़ा पचासा

साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 82/0 है।
10:04 PM, 18-May-2025

पावरप्ले समाप्त हुआ

गुजरात की अच्छी शुरुआत हुई है। साई सुदर्शन 44 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 59/0 है।
09:40 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: दिल्ली की पारी समाप्त

दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अक्षर पटेल की टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। उनके लिए राहुल ने सर्वाधिक 112 रन की पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
09:11 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: 60 गेंदों में केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने 60 गेंदों में शतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां शतक है।
08:59 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
08:38 PM, 18-May-2025

DC vs GT Live Score: दिल्ली को 106 पर दूसरा झटका

साई किशोर ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बना पाए। अब क्रीज पर अक्षर पटेल आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed