DC vs CSK Highlights: सीएसके ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, सैमसन का अर्धशतक; कार्तिक भी चमके
{"_id":"69f9ebfba8b4ba312d0140e3","slug":"dc-vs-csk-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-chennai-super-kings-ipl-2026-48th-match-updates-2026-05-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs CSK Highlights: सीएसके ने दिल्ली को आठ विकेट से हराया, सैमसन का अर्धशतक; कार्तिक भी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 05 May 2026 11:01 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 05 May 2026 11:01 PM IST
खास बातें
DC vs CSK Indian Premier League 2026: गेंदबाजों के बाद संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। सीएसके शुरुआत से ही इस मैच में हावी रही और आठ विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
सैमसन और कार्तिक
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:00 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सीएसके की जीत
संजू सैमसन के नाबाद अर्धशतक और कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए हुई 114 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत के हीरो सैमसन रहे जिन्होंने 52 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। उन्हें कार्तिक शर्मा का अच्छा साथ मिला जो 31 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला।10:43 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी
अर्धशतक लगाने के बाद सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है। सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। सीएसके का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 126 रन हो गया है। सीएसके को अब 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए।
विज्ञापन
10:26 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सैमसन का पचासा
संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं।10:23 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सैमसन-कार्तिक की साझेदारी
शुरुआती झटकों के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं।10:01 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: उर्विल पवेलियन लौटे
सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।09:48 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सीएसके को पहला झटका
लुंगी एनगिडी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। ऋतुराज 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: सीएसके की पारी शुरू
दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सीएसके के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।09:15 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की पारी समाप्त
दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी की शानदार पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने 69 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और रिजवी ने पारी को संभला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।दिल्ली के लिए रिजवी ने 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। वहीं, स्टब्स ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जैमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।
09:07 PM, 05-May-2026
DC vs CSK Live Score: स्टब्स आउट हुए
जैमी ओवरटन ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया। स्टब्स 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स और रिजवी के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई।08:50 PM, 05-May-2026