फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs SRH Highlights: चेन्नई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, कॉन्वे ने 57 गेंदों में 77* रन की पारी खेली

Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
खास बातें

CSK vs SRH Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से था। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
CSK vs SRH IPL Highlights: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Match Scorecard Updates in Hindi
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:51 PM, 21-Apr-2023

चेन्नई ने हैदराबाद को हराया

आईपीएल 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।

यह इस सीजन चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है। टीम दो मैच हारी है। आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके राजस्थान और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर अंक हैं, लेकिन राजस्थान का रन रेट इन सबमें सबसे बेहतर है और इस वजह से आरआर की टीम शीर्ष पर है। लखनऊ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है।
10:42 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: चेन्नई को तीसरा झटका

17वें ओवर में 122 रन के स्कोर पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। मयंक मार्कंडे ने अंबाती रायुडू को क्लीन बोल्ड किया। रायुडू नौ गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल सीएसके को 18 गेंदों में 13 रन की जरूरत है। कॉन्वे 53 गेंदों में 67 रन और मोईन अली क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:29 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: चेन्नई को दूसरा झटका

15वें ओवर में 110 के स्कोर पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा। मयंक मार्कंडे ने अजिंक्य रहाणे को मार्करम के हाथों कैच कराया। रहाणे 10 गेंदों में नौ रन बना सके। फिलहाल अंबाती रायुडू एक रन और कॉन्वे 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई को 30 गेंदों में 24 रन की जरूरत है।
10:17 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: चेन्नई को पहला झटका

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ रन आउट हुए। कॉन्वे का सीधे शॉट पर गेंद उमरान के हाथों से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जा लगी। तब ऋतुराज क्रीज से आगे निकल चुके थे। आउट होने से पहले ऋतुराज 30 गेंदों में 35 रन बना सके। ऋतुराज के आउट होने पर कॉन्वे बेहद निराश दिखे। 12 ओवर के बाद चेन्नई ने एक विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉन्वे 40 गेंदों में 52 रन और अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10:04 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: कॉन्वे का अर्धशतक

10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 23 गेंदों में 30 रन और डेवोन कॉन्वे 34 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कॉन्वे ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक रहा। 
09:54 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: कॉन्वे की तूफानी पारी

छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉन्वे 24 गेंदों में 40 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। छठे ओवर में मार्को यानसेन गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में चेन्नई के बल्लेबाजों ने 23 रन बटोरे। कॉन्वे ने इस ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा ऋतुराज ने एक रन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: चेन्नई की तेज शुरुआत

चेन्नई ने चार ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ आठ गेंदों में 13 रन और डेवोन कॉन्वे 16 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।
09:27 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। दोनों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 134 रन बनाए हैं। 
09:06 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 134 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 134 रन बनाए और चेन्नई के सामने 135 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। इस मैच में मयंक अग्रवाल की जगह हैरी ब्रूक के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए थे।

इस सीजन पहला शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक 18 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद अभिषेक ने राहुल त्रिपाठी के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। टाइम-आउट में धोनी की सीख के बाद जडेजा ने स्टंप के लाइन में गेंदबाजी की और अभिषेक को अपनी जाल में फंसाया।

जडेजा ने अभिषक को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने राहुल त्रिपाठी को आकाश सिंह के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 21 गेंदों में 21 रन बना सके। 

इसके बाद महीश तीक्षणा ने कप्तान एडेन मार्करम को चलता किया। तीक्षणा ने मार्करम को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना सके। फिर जडेजा की फिरकी का जादू देखने को मिला और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल को धोनी के हाथों स्टंप कराया। वह एक बार फिर फेल रहे और दो रन बना सके।

हेनरिच क्लासेन 16 गेंदों में 17 रन बनाकर महीश पथिराना की गेंद पर आउट हुए। मार्को यानसेन 22 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पारी की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर रन आउट हुए। चेन्नई की ओर से जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश सिंह, तीक्षणा और पथिराना को एक-एक विकेट मिला।
08:53 PM, 21-Apr-2023

CSK vs SRH Live: हैदराबाद को छठा झटका

18वें ओवर में 116 के स्कोर पर हैदराबाद को छठा झटका लगा। 'जूनियर मलिंगा' नाम से मशहूर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना ने हेनरिच क्लासेन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। क्लासेन 16 गेंदों में 17 रन बना सके। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर छह विकेट पर 119 रन है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed