फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RCB: जडेजा ने निकाला आरसीबी का दम, सीएसके ने रोका विराट सेना का विजय रथ

Sun, 25 Apr 2021 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 25 Apr 2021 07:16 PM IST
खास बातें

IPL 2021 HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया।

विज्ञापन
csk vs rcb ipl 2021 live cricket score today indian premier league match scorecard news updates in hindi
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

लाइव अपडेट

07:12 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी की पहली हार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विजय रथ को रोक दिया है। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 69 रन के बड़े अंतर से हराया। इसी के साथ विराट सेना को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को चारों खाने चित कर दिया। 

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ (33) और फाफ डुप्लेसी (50) की पारियों के दम पर तेज शुरुआत की। वहीं सुरेश रैना ने भी 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया लेकिन रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में 37 रन समेत 62 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम के स्कोर को 191 तक पहुँचाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज हुई लेकिन उसके 54 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाजी आउट ही गए। इसके बाद आरसीबी की टीम संभल नहीं पाई और रविंद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हो गई। जडेजा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें मैक्सवेल और डीविलियर्स का विकेट भी शामिल था। जडेजा ने इसके अलावा एक रनआउट भी किया। वहीं इमरान ताहिर ने भी दो विकेट चटकाए। आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई। 

 
 
06:50 PM, 25-Apr-2021

हार की कगार पर आरसीबी 

चेन्नई के गेंदबाजों खासकर जडेजा-ताहिर की जोड़ी ने आरसीबी की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
06:48 PM, 25-Apr-2021

बल्ले के बाद गेंद से जडेजा का कमाल 

रविंद्र जडेजा अकेले आज पूरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर भारी पड़े हैं। उन्होंने चार ओवर में एक मैडेन के साथ 13 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 93/7, नवदीप सैनी (2*), काइल जेमिसन (8*)
 

 
06:45 PM, 25-Apr-2021

हर्षल हुए ताहिर का शिकार 

इमरान ताहिर ने भी अपना खाता खोल लिया। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल की गिल्ली उड़ाई। हर्षल खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। 
06:43 PM, 25-Apr-2021

डीविलियर्स भी हुए जडेजा का शिकार 

रविंद्र जडेजा जब-जब गेंदबाजी पर आ रहे हैं तब-तब बैंगलोर को एक बड़ा झटका दे रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एबी डीविलियर्स की गिल्ली उड़ा दी। डीविलियर्स इस बार सिर्फ चार रन ही बना पाए। जडेजा का विकेट मेडेन ओवर। 11 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 83/6, हर्षल पटेल (0*), काइल जेमिसन (1*)
 
06:38 PM, 25-Apr-2021

फील्डिंग में भी जडेजा का धमाल 

रविंद्र जडेजा आज पूरी तरह से थ्री डी खिलाड़ी बने हुए हैं। बल्ले, गेंद के बाद अब फील्डिंग में भी उनका धमाल। जडेजा ने इस बार डैन क्रिस्चियन को अपने सीधे थ्रो से पवेलियन भेजा। क्रिस्चियन एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:36 PM, 25-Apr-2021

मैक्सवेल भी जडेजा का शिकार 

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को बड़ा झटका दिया है। जडेजा ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने मैक्सवेल को 22 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 
06:20 PM, 25-Apr-2021

जडेजा ने सुंदर को फंसाया 

बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने के बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 68/3, ग्लेन मैक्सवेल (13*), एबी डीविलियर्स (0*)
 
06:10 PM, 25-Apr-2021

पडीक्कल आउट 

देवदत्त पडीक्कल ने जोरदार शुरुआत की लेकिन इस बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर की आखिरी की आखिरी गेंद पर रैना के हाथों कैच कराया। पडीक्कल 15 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 54/2, वॉशिंगटन सुंदर (6*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)
 
06:07 PM, 25-Apr-2021

आरसीबी के 50 रन पूरे 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांचवें ओवर में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं, हालांकि इस दौरान उसके दो बड़े विकेट भी गिरे। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed