फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने जीत के साथ किया आगाज, मुंबई को चार विकेट से हराया; रचिन-गायकवाड़ के अर्धशतक

Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
खास बातें

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
CSK vs MI IPL Live Score: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates in Hindi
सीएसके बनाम एमआई - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:08 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की चार विकेट से जीत

रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई सत्र का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह उनकी पहले मैच में लगातार 13वीं हार है। 

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने पहला विकेट दूसरे ही ओवर में खो दिया था। राहुल त्रिपाठी सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान गायकवाड़ 53 रनों की दमदार पारी खेलकर लौटे। 

इसके बाद चेन्नई की पारी लड़खड़ाई लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवींद्र जडेजा ने स्थिति संभाली। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ 36 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालांकि, जीत से सिर्फ चार रन पहले ही रनआउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने नौ, दीपक हुड्डा ने तीन, सैम करन ने चार रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र 65 और महेंद्र सिंह धोनी बिना खाता खोले नाबाद रहे। मुंबई के लिए इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर ने तीन विकेट झटके जबकि दीपक चाहर और विल जैक्स को एक-एक सफलता मिली।
11:03 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: धोनी क्रीज पर पहुंचे

जडेजा के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर पहुंच चुके हैं। इस सीजन में वह अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
10:41 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका लगा

चेन्नई को पांचवां झटका सैम करन के रूप में लगा। उन्हें विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 119/5 है।
10:31 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

चेन्नई को चौथा झटका भी विग्नेश पुथुर ने दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा को सत्यनारायण राजू के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सैम करन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं।
10:18 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

चेन्नई को तीसरा झटका विग्नेश पुथुर ने ही दिया। उन्होंने शिवम दुबे को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीपक हुड्डा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 96/3 है।
10:05 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे गायकवाड़

चेन्नई को दूसरा झटका विग्नेश पुथुर ने दिया। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 92/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को पहला झटका

दीपक चाहर ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया। त्रिपाठी तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। 
09:29 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद हैं।
09:14 PM, 23-Mar-2025

मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रन का लक्ष्य

नूर और खलील की घातक गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 155 के स्कोर पर रोक दिया। आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नौ विकेट खोकर सीएसके के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा कि अपने घर में पहला मुकाबला खेल रही चेन्नई यह मैच जीत पाती है या नहीं।

इस मुकाबले में मुंबई की स्थिति शुरुआत से ही खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद खलील ने रेयान रिकेल्टन (13) को बोल्ड किया। सीएसके में वापसी के बाद पहला मुकाबला खेल रहे अश्विन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आते ही विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया और पहली सफलता हासिल की। 

36 पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इससे पहले यह साझेदारी बड़े स्तर पर पहुंचती महेंद्र सिंह धोनी ने फुर्ती दिखाते हुए विकेट के पीछे से सूर्या को स्टंप आउट कर दिया। स्टैंडइन कप्तान 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। उनके अलावा रॉबिन मिन्ज ने तीन, नमन धीर ने 17, मिचेल सेंटनर ने 11, ट्रेंट बोल्ट ने एक रन बनाया। इस मैच में दीपक चाहर 28 और सत्यनारायण राजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
08:36 PM, 23-Mar-2025

CSK vs MI Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए

मुंबई को छठा झटका भी नूर अहमद ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल सेंटनर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नमन धीर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 100/6 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed