फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs KKR: धोनी की फिफ्टी हुई बेकार, कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

Sat, 26 Mar 2022 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Mar 2022 11:17 PM IST
खास बातें

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। सीएसके के नए कप्तान रवींद्र जडेजा के लिए कप्तानी पारी की अच्छी शुरुआत नहीं हुई है। उन्हें पहले मैच में टॉस के साथ-साथ मैच भी गंवाना पड़ा।

विज्ञापन
CSK vs KKR Live Cricket Score: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match 1 at Mumbai News Updates in Hindi
कोलकाता बनाम चेन्नई - फोटो : twitter @ ipl

लाइव अपडेट

11:01 PM, 26-Mar-2022

कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 50 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। 61 रन तक चेन्नई के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की।

आखिरी पांच ओवर में धोनी और जडेजा ने मिलकर 58 रन जोड़े। जडेजा 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला। 

धोनी ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 35 महीने बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ा। पिछली फिफ्टी उन्होंने 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश को ड्वेन ब्रावो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नीतीश राणा ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन ब्रावो ने उन्हें भी पवेलियन भेजा।

नीतीश 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और अर्धशतक से चूक गए। रहाणे 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सैम बिलिंग्स और श्रेयस अय्यर ने मिलकर कोलकाता की पारी को 100 रन के पार पहुंचाया।

बिलिंग्स 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और शेल्डन जैक्सन ने मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। श्रेयस 19 गेंदों पर 20 रन और शेल्डन तीन रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से ब्रावो ने तीन विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर को एक विकेट मिला। 

इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।  
10:58 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: कोलकाता को चौथा झटका

123 के स्कोर पर कोलकाता को चौथा झटका लगा। सैम बिलिंग्स 22 गेंदों 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। यह ब्रावो को इस मैच में मिली तीसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा को आउट किया था। बिलिंग्स के विकेट के साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
10:47 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार

15 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर आठ रन और सैम बिलिंग्स 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ये मैच अब कोलकाता के पकड़ में दिख रही है।
10:30 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: रहाणे की शानदार पारी समाप्त

87 पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे की 34 गेंदों पर 44 रन की बेहतरीन पारी समाप्त हुई। उन्हें मिचेल सैंटनर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 90 रन है। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर चार रन और सैम बिलिंग्स एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:23 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: ब्रावो ने केकेआर को दो झटके दिए

10वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा। ड्वेन ब्रावो ने नीतीश राणा को अंबाति रायुडू के हाथों कैच कराया। वे 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो को मिली ये दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने वेंकटेश अय्यर को आउट किया था। दोनों विकेट लेने के बाद ब्रावो ने डांस भी किया। 


10:17 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: कोलकाता को 62 रन की जरूरत

कोलकाता की टीम ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा 13 गेंदों पर 20 रन और अजिंक्य रहाणे 25 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केकेआर को अभी 66 गेंदों पर 62 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: कोलकाता को पहला झटका, वेंकटेश आउट

सातवें ओवर में 43 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा। पावरप्ले के बाद ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी के लिए आए और अपने पहले ही ओवर में वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेज दिया। वेंकटेश 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। ब्रावो ने उन्हें धोनी के हाथों कैच कराया। विकेट लेने के बाद ब्रावो डांस भी करते नजर आए। फिलहाल नीतीश राणा (1 रन) और अजिंक्य रहाणे (27 रन) क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है।
09:57 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: रहाणे-वेंकटेश ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई

कोलकाता के ओपनर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने छह ओवर में यानि पावरप्ले में 43 रन जोड़ लिए हैं। फिलहाल रहाणे 22 गेंदों पर 27 रन और वेंकटेश अय्यर 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
09:50 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: तीन ओवर के बाद कोलकाता 15/0

चेन्नई के 132 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल अजिंक्य रहाणे आठ रन और वेंकटेश अय्यर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
09:34 PM, 26-Mar-2022

CSK vs KKR Live: कोलकाता के ओपनर्स मैदान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद केकेआर ने बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। फिलहाल रहाणे छह गेंदों पर छह रन और वेंकेटश शून्य पर क्रीज पर हैं। चेेन्नई ने कोलकाता के सामने 132 रन का लक्ष्य दिया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed