फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAN vs IRE Highlights : कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया, डॉकरेल और एडायर की कोशिश गई बेकार

Fri, 07 Jun 2024 11:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 11:37 PM IST
खास बातें

Canada vs Ireland T20 World Cup: टी20 विश्व कप में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने मिल रहे हैं और कनाडा तथा आयरलैंड के बीच भी ऐसा ही कुछ देखने मिला। कनाडा ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 138 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा, लेकिन आयरलैंड की टीम सिर्फ सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
CAN vs IRE T20 World Cup Highlights : Canada vs Ireland Scorecard Result News in Hindi
कनाडा बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

11:28 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : कनाडा ने आयरलैंड को हराया

कनाडा ने कम स्कोर वाले मैच में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड को ग्रुप-ए के मुकाबले में 12 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस किरटॉन के 49 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए खराब शुरुआत के बाद जॉर्ज डॉकरेल और मार्क एडायर ने सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, लेकिन अंत में इनकी कोशिश बेकार गई और कनाडा ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड को पराजित किया। 

आयरलैंड की इस टी20 विश्व कप में दो मैचों में यह दूसरी हार है और ग्रुप-ए में वह सबसे नीचे मौजूद है। दूसरी ओर कनाडा की टीम के दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हो गए हैं। आयरलैंड को अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और कनाडा के लिए गॉर्डन गेंदबाजी के लिए आए। गॉर्डन ने दूसरी ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे एडायर को आउट किया। गॉर्डन ने अंतिम ओवर में काफी शानदार की और सिर्फ चार रन दिए। 
11:24 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : एडायर आउट हुए

गॉर्डन ने मार्क एडायर को आउट कर आयरलैंड को सातवां झटका दिया। एडायर 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड को जीत के लिए चार गेंदों पर 17 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
10:50 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : डेलानी आउट हुए

डिलोन हीलगर ने डेलानी को आउट कर आयरलैंड को छठा झटका दिया। डेलानी सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने महज 59 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। 
10:43 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड को लगा पांचवां झटका

डिलोन हेलीगर की गेंद पर आरोन जॉनसन ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर कर्टिस कैंफर को आउट किया। कैंफर सात गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 53 रन बनाए हैं। आयरलैंड को जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 85 रनों की जरूरत है। 
10:38 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड की पारी लड़खड़ाई

कनाडा ने आयरलैंड की पारी लड़खड़ा दी है और टीम ने महज 50 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है। अब क्रीज पर कर्टिस कैंफर और जॉर्ज डॉकरेल मौजूद हैं। 
10:28 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : हैरी टैक्टर आउट हुए

कनाडा ने आयरलैंड की पारी को लड़खड़ा दिया है और हैरी टैक्टर तीसरे बल्लेबाज के तौर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। साद बिन जफर ने टैक्टर को बोल्ड कर आयरलैंड को एक और झटका दिया। टैक्टर सात रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:19 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : बालबर्नी पवेलियन लौटे

जुनैद सिद्धिकी ने एंड्रयू बालबर्नी को आउट कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। बालबर्नी 19 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 
10:16 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : स्टर्लिंग आउट हुए

कनाडा ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग को आउट कर आयरलैंड को पहला झटका दिया। स्टर्लिंग 17 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। 
09:54 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड की पारी शुरू

कनाडा के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पारी शुरू हो गई है और एंड्रूय बालबर्नी के साथ कप्तान पॉल स्टर्लिंग बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दो ओवर की समाप्ति के बाद आयरलैंड ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। 
09:38 PM, 07-Jun-2024

CAN vs IRE Live : आयरलैंड को मिला 138 रनों का लक्ष्य

निकोलस किरटॉन और श्रेयस मोवा के सधी हुई पारी के दम पर कनाडा ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य रखा। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कनाडा ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन निकोलस और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिसके दम पर कनाडा 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाने में सफल रहा। आयरलैंड के लिए क्रेग यंग और बैरी मैकार्थी ने दो-दो विकेट लिए। कनाडा की ओर से निकोलस 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस ने 36 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 37 रन बनाए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed