फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BAN vs SL Highlights: श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम, बांग्लादेश ने तीन विकेट से हराया

Mon, 06 Nov 2023 10:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Nov 2023 10:29 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Bangladesh vs Sri Lanka 2023 Highlights: विश्व कप के 38वें मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्रीलंका की टीम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रन बनाए। बांग्लादेश ने सात विकेट खोकर 282 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

विज्ञापन
BAN vs SL World Cup Live: ICC WC 2023 Bangladesh vs Sri Lanka Today Match at Arun Jaitley Stadium Delhi
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:03 PM, 06-Nov-2023

बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया

बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 279 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बना लिए और तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

अब बांग्लादेश और इंग्लैंड के बाद श्रीलंका भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में पांच टीमें सेमीफाइनल के बाकी दो स्थानों के लिए दावेदारी कर रही हैं। हालांकि, इनमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दावा ज्यादा मजबूत है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड किस्मत भरोसे सेमीफाइनल खेल सकते हैं।

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका ने 108 रन की शानदार पारी खेली। पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने 41-41 रन बनाए। बांग्लादेश के तंजिम हसन शाकिब ने तीन विकेट लिए। शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम को दो-दो विकेट मिले। मेहदी हसन ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश के लिए नजमुल हसन शान्तो ने 90 रन की पारी खेली। कप्तान शाकिब ने 82 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट झटके। महीष तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने दो-दो विकेट लिए। 
09:55 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा

269 रन पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तीक्ष्णा ने उन्हें असालंका के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
09:44 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा

255 रन पर बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा है। महमुदुल्लाह 23 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तीक्ष्णा ने उन्हें बोल्ड किया। अब हृदॉय और मिराज क्रीज पर हैं।
09:39 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

249 रन पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा है। रहीम 13 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मदुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 
09:19 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

211 रन पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा है। मैथ्यूज ने शान्तो को भी पवेलियन भेज दिया है। शान्तो ने 101 गेंद में 90 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। वह बोल्ड आउट हुए। अब महमुदुल्लाह और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
09:17 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

210 रन पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा है। शाकिब अल हसन 65 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 12 चौके और दो छक्के लगाने के बाद मैथ्यूज की गेंद पर उन्होंने चरिथ असालंका को कैच थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शान्तो और शाकिब क्रीज पर हैं। दोनों शतक के करीब पहुंच रहे हैं और बांग्लादेश जीत की ओर बढ़ रहा है। 31 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 210/2 है।
08:23 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: शान्तो-शाकिब के बीच शतकीय साझेदारी

नजमुल हसन शान्तो और शाकिब अल हसन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है।
08:07 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: नजमुल का अर्धशतक

नजमुल हसन शान्तो ने 58 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शाकिब के साथ शानदार साझेदारी की है और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में ले आए हैं। 21 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 133/2 है।
08:06 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। नजमुल हसन शान्तो और शाकिब अल हसन अच्छी गति से रन बना रहे हैं और दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 123/2 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed