AUS W vs SA W: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार महिला टी20 विश्व का खिताब जीता, फाइनल में द.अफ्रीका को 19 रन से हराया
{"_id":"63fb4c215a9e16cdf401440f","slug":"aus-w-vs-sa-w-live-cricket-score-australia-vs-south-africa-women-t20-world-cup-2023-final-match-at-newlands-2023-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS W vs SA W: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार महिला टी20 विश्व का खिताब जीता, फाइनल में द.अफ्रीका को 19 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 26 Feb 2023 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:19 PM IST
खास बातें
SA W vs AUS W T20, Women's WC Final Highlights: महिला टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला टी20 विश्व कप चैंपियन बन गई है
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:34 PM, 26-Feb-2023
ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला टी20 विश्व कप
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई महिाल टीम का यह सातवां टी20 विश्व कप फाइनल था और उन्होंने छठी बार ट्रॉफी जीती। केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए। बेथ मूनी ने 53 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन बना सकी। एल वोल्वार्ड्ट ने 48 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके 17वें ओवर में आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में चैंपियन बन चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप में खिताबी हैट्रिक लगाई है। इससे पहले टीम ने 2010, 2012 और 2014 में लगातार तीन बार खिताब जीते थे। वहीं, अब 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीते हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट मिलाकर पहली बार किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाई है।
09:22 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: रोमांचक स्थिति में मैच
17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 114 रन है। एल वोल्वार्ड्ट 48 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल क्लो ट्रायोन और नडिन डी क्लर्क क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंदों में 43 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:06 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: द. अफ्रीका को 84 रन की जरूरत
13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल अफ्रीकी टीम को 42 गेंदों में 84 रन की जरूरत है। एल वोल्वार्ड्ट 38 गेंदों में 41 रन और क्लो ट्रायोन नौ गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।08:46 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को नौवें ओवर में 46 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। एश्ले गार्डनर ने मारिजाने कैप को डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 11 रन बना सकीं। ताजमिन ब्रिट्स 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ड्ट 30 गेंदों में 28 रन और कप्तान सुने लूस एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को 60 गेंदों में 105 रन की जरूरत है।08:35 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल मारिजाने कैप चार गेंदों में चार रन और एल वोल्वार्ड्ट 15 गेंदों में सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। ताजमिन ब्रिट्स 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने मैक्ग्रा के हाथों कैच कराया।08:04 PM, 26-Feb-2023
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रन का लक्ष्य दिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए 120 गेंदों में 157 रन बनाने हैं। अफ्रीकी टीम अगर यह करने में कामयाब होती है तो उनके पुरुष-महिला क्रिकेट इतिहास में पहली आईसीसी ट्रॉफी होगी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही थी। एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। हीली 20 गेंदों में 18 रन बना सकीं। इसमें तीन चौके शामिल हैं।इसके बाद एश्ले गार्डनर ने मूनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। गार्डनर 21 गेंदों में 29 रन बनाकर क्लो ट्रायोन की गेंद पर कैच आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ग्रेस हैरिस नौ गेंदों में 10 रन और कप्तान मेग लैनिंग 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। एलिस पेरी पांच गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस बीच बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़ा। वह दो वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
आखिरी ओवर में शबनिम इस्माइल ने चौथी गेंद पर एलिस पेरी और पांचवीं गेंद पर वेयरहैम को आउट किया। उनके पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन ताहिल मैक्ग्रा ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया। इस तरह शबनिम हैट्रिक से चूक गईं। बेथ मूनी 53 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मारिजाने कैप और शबनिम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मलाबा और ट्रायोन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:50 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: मूनी ने बनाया रिकॉर्ड
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेथ मूनी 46 गेंदों में 56 रन और एलिस पेरीस दो गेंदों में पांच रन बनाकर खेल रही हैं। कप्तान मेग लैनिंग 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।07:37 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान मेग लैनिंग चार गेंदों में छह रन और बेथ मूनी 37 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 15वें ओवर में मलाबा ने ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 10 रन बना सकीं।07:28 PM, 26-Feb-2023
AUS W vs SA W T20 Live: एश्ले गार्डनर आउट
12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्रेस हैरिस एक रन और बेथ मूनी 31 गेंदों में 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्लो ट्रायोन ने 12वें ओवर में एश्ले गार्डनर को सुने लूस के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं।07:12 PM, 26-Feb-2023