AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक जीत के साथ आगाज, 17 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला
{"_id":"67b987f9dd0bfd426e0d9ede","slug":"aus-vs-eng-champions-trophy-live-australia-vs-england-toss-match-scorecard-gaddafi-updates-2025-02-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG Highlights: ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक जीत के साथ आगाज, 17 साल बाद जीता चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 22 Feb 2025 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:15 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ, जिसमें स्टीव स्मिथ की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इंग्लिस और कैरी
- फोटो : Sky Sports
लाइव अपडेट
10:34 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया की पांच विकेट से जीत
जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल की 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट के शेष रहते सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेन डकेट की 165 रनों की दमदार पारी के दमपर 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 351 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के शतक और मैथ्यू शॉर्ट व एलेक्स कैरी के अर्धशतकों की मदद से 47.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 356 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।10:11 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: जोश इंग्लिस का शतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। इंग्लिश के करियर का यह पहला वनडे शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 310 रन के पार पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 318 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए और 30 गेंदों पर 34 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:08 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार
इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 44 रन बनाने की जरूरत है। जोश इंग्लिस शतक की ओर बढ़ रहे हैं और 97 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं।09:55 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका
ब्रायडन कार्स ने एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया है। कैरी और जोश इंग्लिस के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन कार्स ने कैरी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कैरी 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। कैरी और इंग्लिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी हुई।09:40 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: कैरी का पचासा
जोश इंग्लिस के बाद एलेक्स कैरी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। कैरी ने आदिल राशिद के ओवर में पचासा पूरा किया। 38वां ओवर डालने आए राशिद की अंतिम गेंद पर कैरी ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर खड़े जोफ्रा आर्चर से आसान कैच छूट गया जिससे कैरी अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। कैरी और इंग्लिस के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 38 ओवर की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 250 रन बना लिए हैं।09:17 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: इंग्लिश का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 221 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए 102 गेंदों पर और 131 रन बनाने हैं। दूसरे छोर पर एलेक्स कैरी भी टिके हुए हैं और उन्होंने इंग्लिस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 180 के पार
इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एलेक्स कैरी के साथ जोश इंग्लिस मौजूद हैं।08:29 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथी सफलता
लियाम लिविंगस्टोन ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। शॉर्ट अच्छी पारी खेल रहे थे और अर्धशतक पूरा कर चुके थे, लेकिन 33 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 136 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस मौजूद हैं।08:18 PM, 22-Feb-2025
AUS vs ENG Live: अर्धशतक से चूके लाबुशेन
स्पिनर आदिल राशिद ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। लाबुशेन और मैथ्यू शॉर्ट के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन राशिद को लाबुशेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लाबुशेन 45 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही लाबुशेन और शॉर्ट के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। शॉर्ट हालांकि, 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।08:01 PM, 22-Feb-2025