AUS vs BAN Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया, मिचेल मार्श दोहरे शतक से चूके
{"_id":"654f028c1ae026bb6104f0d9","slug":"aus-vs-ban-live-cricket-score-australia-vs-bangladesh-wc-2023-43rd-match-at-mca-stadium-update-2023-11-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs BAN Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया, मिचेल मार्श दोहरे शतक से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 11 Nov 2023 06:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:15 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 Australia vs Bangladesh 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ बांग्लादेश के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
06:05 PM, 11-Nov-2023
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारी और मजबूत कर ली है। वहीं, हार के चलते बांग्लादेश के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.4 ओवर में दो विकेट खोकर 307 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 74 रन तौहिद हृदोय ने बनाए। कप्तान शांतो ने 45 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट और एडम जैम्पा ने दो-दो विकेट लिए। स्टोइनिस को एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 63 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया।
पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। तौहिद हृदोय ने 79 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। वहीं, कप्तान नजमुल शांतो ने 45 रन बनाए। इसके अलावा तंजीद हसन ने 36, लिटन दास ने 36, महमूदुल्लाह ने 32, मुशफिकुर रहीम ने 21, मेहदी हसन मिराज ने 29, नसुम अहमद ने सात रन की पारी खेली। महेदी हसन दो रन और तास्कीन अहमद शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन एबॉट और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।
दूसरी पारी में क्या हुआ?
307 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद वॉर्नर ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। मुस्तफिजुर ने वॉर्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 53 रन बनाए। इसके बाद मार्श और स्मिथ ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 175 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार सात जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। मिचेल मार्श 132 गेंद में 177 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और नौ छक्के लगाए। वहीं, स्टीव स्मिथ 64 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया।
05:32 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार
दो विकेट पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्मिथ अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, मार्श 150 रन के नजदीक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
04:54 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: मिचेल मार्श का शतक
मिचेल मार्श ने 87 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार पारी खेली है। स्टीव स्मिथ के साथ मार्श ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है।04:35 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: मार्श शतक के करीब
ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में दो विकेट गंवाकर 151 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 72 गेंद में 83 रन और स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने वनडे करियर का 33वां अर्धशतक लगाया। वह 61 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए।02:59 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तस्कीन अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। फिलहाल मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।02:19 PM, 11-Nov-2023
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 307 रन का लक्ष्य दिया
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 307 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। तौहिद हृदोय ने 79 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। वहीं, कप्तान नजमुल शांतो ने 45 रन बनाए। इसके अलावा तंजीद हसन ने 36, लिटन दास ने 36, महमूदुल्लाह ने 32, मुशफिकुर रहीम ने 21, मेहदी हसन मिराज ने 29, नसुम अहमद ने सात रन की पारी खेली। महेदी हसन दो रन और तास्कीन अहमद शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शॉन एबॉट और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: हृदोय का अर्धशतक
40 ओवर के बाद बांग्लादेश ने चार विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुशफिकुर रहीम 13 रन और तौहिद हृदोय 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हृदोय ने वनडे करियर का छठा और विश्व कप करियर का पहला अर्धशतक लगाया। महमूदुल्लाह 28 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए।01:05 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: हृदोय अर्धशतक के करीब
34 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 206 रन बना लिए हैं। फिलहाल तौहिद हृदोय 44 रन और महमूदुल्लाह 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।12:39 PM, 11-Nov-2023
AUS vs BAN Live: कप्तान शांतो भी आउट
29 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमूदुल्लाह और तौहिद हृदोय क्रीज पर हैं। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 57 गेंद में 45 रन बनाकर रन आउट हुए। दो रन लेने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। अपनी पारी में शांतो ने छह चौके लगाए।12:03 PM, 11-Nov-2023