फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs SL Highlights: इस विश्व कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत, इंग्लैंड-पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को हराया

Mon, 30 Oct 2023 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Oct 2023 10:00 PM IST
खास बातें

ICC ODI World Cup 2023 Afghanistan vs Sri Lanka 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के साथ श्रीलंका के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हरा दिया है।

विज्ञापन
AFG vs SL World Cup Live: ICC WC 2023 Afghanistan vs Sri Lanka Today Match at MCA
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:54 PM, 30-Oct-2023

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। यह इस विश्व कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत है। इससे पहले इस टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था। अब अफगानिस्तान की टीम अंक तालिका में छह अंक के साथ पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 242 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के लिए किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन सभी के छुटपुट योगदान के चलते टीम 200 रन के पार पहुंच गई। सबसे ज्यादा पथुम निसांका ने बनाए। कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया। अंत में तीक्ष्णा ने 29 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुकी ने चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले। अजमतुल्लाह और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।

242 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में गुरबाज का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद इब्राहिम जादरान (39) ने रहमत शाह (62) के साथ मिलकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। इन दोनों के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई नाबाद 73 और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी नाबाद 58 रन ने चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
09:46 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: शहीदी और ओमरजई के बीच शतकीय साझेदारी

हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ साझेदारी की है। अब अफगानिस्तान जीत की दहलीज पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
09:39 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: ओमरजई का अर्धशतक

हशमतुल्लाह शहीदी के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 50 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। विश्व कप में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 223/3 है।
09:34 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: शहीदी का अर्धशतक

हशमतुल्लाह शहीदी ने 67 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शानदार कप्तानी पारी खेली है और अपनी टीम को जीत के करीब ले आए हैं। विश्व कप में यह उनका चौथा अर्धशतक है। 42 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 214/3 है।
09:33 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। अजमतुल्लाह और हशमतुल्लाह के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं और अफगानिस्तान के लिए जीत आसान दिख रही है।
09:31 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: शहीदी-ओमरजई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं। यह जोड़ी अच्छी गति से रन बना रही है और अफगानिस्तान जीत के करीब पहुंच रहा है। 38 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 188/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। हशमतुल्लाह शहीदी और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
08:30 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

131 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। रहमत शाह 74 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें करुणारत्ने के हाथों कैच कराया। इससे एक गेंद पहले ही समरविक्रमा ने उनका कैच छोड़ा था, लेकिन रहमत इसका फायदा नहीं उठा सके। अब हशमतुल्लाह शहीदी के साथ अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 139/3 है।
08:26 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: रहमत और हशमतुल्लाह के बीच शतकीय साझेदारी

रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब अफगानिस्तान की टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। श्रीलंका की खराब फील्डिंग ने अफगानिस्तान का काम और आसान किया है। 27 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 126/2 है।
08:25 PM, 30-Oct-2023

AFG vs SL Live: रहमत शाह का अर्धशतक

रहमत शाह ने 61 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में उनका 25वां अर्धशतक है। उनकी शानदार पारी के चलते अफगानिस्तान की टीम एक और अहम जीत की तरफ बढ़ रही है। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 119/2 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed