AFG vs BAN Highlights: जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को झटका, बांग्लादेश आठ रन से हारा
{"_id":"667a15cc7c8c4a8304018945","slug":"afg-vs-ban-live-cricket-score-t20-world-cup-2024-super-8-afghanistan-vs-bangladesh-t20i-match-updates-2024-06-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs BAN Highlights: जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को झटका, बांग्लादेश आठ रन से हारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 25 Jun 2024 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:36 AM IST
खास बातें
AFG vs BAN Highlights Today Match : टी20 विश्व कप का आखिरी सुपर-8 मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट विन्सेंट का आर्नोस वेल ग्राउंड में खेला गया अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम यह मैच आठ रन से हार गई और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की टीम
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
10:36 AM, 25-Jun-2024
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचे
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बांग्लादेश की टीम पर टिकी थीं। कम स्कोर वाले इस मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम खुद तो नहीं क्वालिफाई करेगी, अफगानिस्तान को भी बाहर कर देगी। इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को होता, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए विकेट हासिल किए और जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान का पहले सेमीफाइनल में 27 जून को सामने दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं, भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बना पाई थी। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कई बार बारिश ने खलल डाला। बांग्लादेश को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए 12.1 ओवर में 116 रन बनाने थे। हालांकि, अफगानिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। तंजीद हसन (0), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (5) और शाकिब अल हसन (0) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद राशिद खान का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सौम्य सरकार, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह और रिशाद हुसैन को पवेलियन भेजा।
हालांकि, लिटन दास एक छोर से टिके रहे। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। बीच में बारिश की वजह से मैच रुका और अंपायर्स ने एक ओवर घटा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य मिला। 80 रन पर बांग्लादेश ने सात विकेट गंवा दिए थे। जैसे ही गुलबदीन नईब ने तंजीम हसन शाकिब को पवेलियन भेजा, मैच और रोमांचक हो गया। लिटन दास और तस्कीन अहमद क्रीज पर थे। लगा कि लिटन मैच जिता ले जाएंगे। आखिरी 12 गेंद में बांग्लादेश को 12 रन की जरूरत थी। नवीन उल हक गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने लगातार दो गेंद पर तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को पवेलियन भेज अफगानिस्तान को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। अफगानिस्तान की टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची है।
10:33 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश को नौवां झटका
105 के स्कोर पर बांग्लादेश को नौवां झटका लगा। नवीन उल हक ने तस्कीन को आउट किया। अब बांग्लादेश की टीम को आठ गेंद में नौ रन की जरूरत है। अगर वह जीते तो ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
10:22 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: रोमांचक हुई जंग
बांग्लादेश को 18 गेंद में 16 रन की जरूरत है। लिटन दास ने अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश की टीम अब अगर जीतती है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वालिफाई कर जाएगी। फिलहाल लिटन के साथ तस्कीन क्रीज पर हैं।10:11 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश को आठवां झटका
बांग्लादेश को 92 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुलबदीन नईब ने तंजीम हसन शाकिब को कैच आउट कराया। फिलहाल लिटन दास और तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं। बांग्लादेश क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर हो चुका है। अब उसके जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान को हर हाल में जीत जरूरी है। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 94 रन है। अब उन्हें 24 गेंद में 20 रन की जरूरत है। यह मैच 19 ओवर का है और डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश के सामने 114 रन का लक्ष्य है।10:05 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर
बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है। उसे 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब बांग्लादेश को जीत के लिए 36 गेंद में 26 रन चाहिए। अब अगर बांग्लादेश जीतता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत पर जीत हासिल करना होगा। 13 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 88 रन है। लिटन दास और तंजीम हसन शाकिब क्रीज पर हैं।10:00 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बारिश रुकी, लक्ष्य घटाया गया
बारिश रुक चुकी है। एक ओवर घटाया गया है। बांग्लादेश को अब 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से बांग्लादेश ने 82 रन बना लिए हैं और सात विकेट गंवा चुके हैं। उन्हें 42 गेंद में 32 रन की जरूरत है। फिलहाल लिटन दास और तंजिम हसन शाकिब क्रीज पर हैं। हालांकि, बांग्लादेश ने क्वालिफाई करने का मौका गंवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बारिश की वजह से रुका मैच
बांग्लादेश ने 11.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए बांग्लादेश के सामने तीन गेंद पर 35 रन का असंभव लक्ष्य है। वहीं, डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश से अफगानिस्तान दो रन से आगे है। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को हर हाल में जीत जरूरी है।09:50 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: बांग्लादेश के सात विकेट गिरे
बांग्लादेश को 11वें ओवर में राशिद ने दो झटके दिए। उन्होंने पहले पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह को विकेटकीपर इशाक के हाथों कैच कराया। फिर आखिरी गेंद पर रिशाद हुसैन को क्लीन बोल्ड किया। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 80 रन है। सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें सात गेंद में 36 रन की जरूरत है।09:42 AM, 25-Jun-2024
AFG vs BAN Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। उन्हें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अगले 13 गेंद में 39 रन की जरूरत है। इसके बाद चेज करने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अफगानिस्तान के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।09:36 AM, 25-Jun-2024