फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Jagdalpur Visit: अपराध... भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, पढ़ें पूरा भाषण

Tue, 03 Oct 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 01:51 PM IST
खास बातें

PM Modi Jagdalpur Bastar Visit, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया है। जगदलपुर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Jagdalpur Bastar Visit Live Updates Chhattisgarh Election 2023 News in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

01:44 PM, 03-Oct-2023

देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।
01:40 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस ने पीएससी में अपने बच्चों को सैट करने का काम किया: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने गौ माता को भी नही छोड़ा। कांग्रेस ने पीएससी में अपने बच्चों को सैट करने का काम किया, जो पहले से सरकारी नॉकरी में हैं। उन्हें भी परेशान किया। ट्रांसफर पोस्टिंग के जरिए लूट का खेल चल रहा है। कांग्रेस ने प्रजा तंत्र को लूट तंत्र बना दिया। जैसे ही सरकार बनेगी वैसे ही पीएससी भर्ती की जांच कर जेल में डालेंगे। 
विज्ञापन
01:35 PM, 03-Oct-2023

सबसे पहला हक गरीब का है: पीएम

PM मोदी ने कहा कि आज तक कांग्रेस ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने एक दूसरे देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है, लेकिन देश देख रहा है इस समझौते के बाद कांग्रेस और ज्यादा देश की बुराई करने लगी है। ऐसा लगता है उन्हें भारत में कुछ अच्छा नहीं लगता। मैं आपको आगाह करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की इस नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए और अगर देश के ससांधनों पर हक की बात है तो सबसे पहला हक गरीब का है।
 
01:33 PM, 03-Oct-2023

गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है: पीएम

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।
01:29 PM, 03-Oct-2023

'मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा'

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।
01:26 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है: पीएम

पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:24 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांग्रेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।
01:21 PM, 03-Oct-2023

पीएम मोदी का संबोधन

01:13 PM, 03-Oct-2023

कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता: पीएम

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए। इनके न आने के पीछे दो कारण है। एक तो उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।
01:11 PM, 03-Oct-2023

कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है: PM

जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed