CG Lok Sabha Phase 3 Election Live: छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक 66.94 फीसदी मतदान
{"_id":"66397d595e524c194c0956af","slug":"chhattisgarh-lok-sabha-election-2024-phase-3-voting-live-polling-on-7-seats-bilaspur-durg-raipur-news-hindi-2024-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Lok Sabha Phase 3 Election Live: छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक 66.94 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 May 2024 07:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 May 2024 07:25 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Polling Live News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले गये । वोटिंग शाम 6 बजे तक हुई। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
मतदादन के लिए लाइन पर लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:12 PM, 07-May-2024
छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में शाम छह बजे तक 66.94 फीसदी मतदान दर्ज किया है।06:12 PM, 07-May-2024
'तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार'
मनेन्द्रगढ़ में मतदान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मतदान में लोंगो का उत्साह देखते हुए यह बात स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडे पर जनता ने भरोसा जताया है। तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
06:03 PM, 07-May-2024
वोटिंग का समय खत्म
छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग का समय खत्म हो चुका है। अब जो लोग कतार में लगे हुए हैं वही मतदान कर सकेंगे। शाम पांच बजे तक 66.87 फीसदी मतदान हुआ।
05:51 PM, 07-May-2024
बेमेतरा जिला वोट प्रतिशत
नवागढ़ विधानसभा - 67.02बेमेतरा विधानसभा - 71.33
साजा विधानसभा - 69.01
शाम 5 बजे की स्तिथि में
05:34 PM, 07-May-2024
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में 5 बजे तक की 53.38% वोटिंग
अकलतरा 62.12 %जांजगीर चांपा 68.45%
पामगढ़ 60.90%
चंद्रपुर 64.50%
जैजैपुर 60.42%
बिलाईगढ 64.23%
सक्ति
56.27%
कसडोल 62.16%
05:22 PM, 07-May-2024
मतदान करके हमें गर्व है
एक परिवार के सदस्यों ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
सक्ती जिले में जिले के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांग सहित सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केंद्र पोरथा में मतदान कर सुमन राठौर काफी उत्साहित नजर आई। अपने पति, सास और ससुर के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 07-May-2024
श्रमिको ने किया मतदान
श्रमिकों ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
जांजगीर चांपा जिला प्रशासन के द्वारा जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर घर आजा संगी अभियान चलाया गया था जिसमे 12 हजार से अधिक पलायन श्रमिक घर पहुंचे थे। घर आजा संगी अभियान के तहत मतदान करने वापस आए श्रमिक ने उत्साह, उमंग के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया।
04:06 PM, 07-May-2024
चरणदास महंत ने परिवार के साथ किया मतदान
नेता प्रतिपक्ष ने परिवार के साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत व पुत्र सूरज महंत ने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस दौरान उनके भाई राजेश महंत भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मतदान किया।
02:48 PM, 07-May-2024
अमित जोगी ने मां डॉ. रेणु जोगी के साथ किया मतदान
अमित जोगी ने मां डॉ. रेणु जोगी के साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अमित जोगी मां डॉ. रेणु जोगी के साथ मतदान करने पहुंचे। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा विधानसभा के सारबहरा के मतदान केंद्र क्रमांक 09 में अमित और रेणु जोगी ने मतदान किया और सेल्फी ली।
01:58 PM, 07-May-2024
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में 1 बजे तक की 43.14 वोटिंग प्रतिशत
अकलतरा 44.10 %जांजगीर चांपा 49.95%
पामगढ़ 35.43%
चंद्रपुर 39.53%
जैजैपुर 38.45%
बिलाईगढ 45.36%
सक्ति 48.57%
कसडोल 43.66%