PM Modi in Bilaspur: पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 'छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार
{"_id":"6517be16c8efe041320cc398","slug":"chhattisgarh-election-2023-live-updates-pm-modi-bilaspur-visit-bjp-parivartan-yatra-news-in-hindi-2023-09-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bilaspur: पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 'छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 30 Sep 2023 05:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:30 PM IST
खास बातें
Pm Modi in Bilaspur, Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी चरम पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही उनको जीत का मंत्र भी दिया। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:57 PM, 30-Sep-2023
बूध पर जाकर सबका दिल जीतना है- पीएम
जनसभा से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो प्रदेश को गर्त में पहुंचा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल, सबको एक-एक बूध पर जाकर सबका दिल जीतना है।03:53 PM, 30-Sep-2023
कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भााजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की बैठक में पहला फैसला गरीबों को पक्का मकान देने का होगा। कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है, ओबीसी को गाली देती है। रामनाथ जी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया।
विज्ञापन
03:50 PM, 30-Sep-2023
मोदी का मतलब गारंटी है - पीएम
जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी का मतलब गारंटी है। मोदी जो कहता है वो करके ही मानता है। विपक्ष को इस बात का डर है कि महिलाएं अब मोदी को वोट करेंगी। इस डर की वजह से उन्होंने इस बिल का समर्थन किया है।03:48 PM, 30-Sep-2023
महिलाओं की एकता और जागरुकता से डरा विपक्ष- मोदी
महिला आरक्षण बिल को लेकर भी पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की एकता और जागरुकता को लेकर विपक्ष डर गया है इसलिए उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है।03:44 PM, 30-Sep-2023
अब इलाज के लिए किसी को कर्ज लेने की जरूरत नहीं - मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी योजना है आयुष्मान योजना। इस योजना से गरीबों, आदिवासियों को बहुत फायदा हुआ है। पीएम ने कहा कि गरीबों का दर्द एक गरीब का बेटा समझता है। अब इलाज के लिए किसी को कर्ज लेने की जरूरत नहीं है।03:38 PM, 30-Sep-2023
अब नहीं होती कोई कटौती- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है। पहले ऐसा नहीं होता था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 30-Sep-2023
प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धेखा किया-पीएम
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।03:27 PM, 30-Sep-2023
मेरी तारीफ पर कांग्रेस में खलबली- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई।03:23 PM, 30-Sep-2023
केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है। टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है।03:21 PM, 30-Sep-2023