Chhattisgarh Budget 2024 Live: महतारी वंदन योजना को 117 करोड़, बजट में किसान-युवाओं का भी रखा गया ख्याल
{"_id":"65c5b0b6aa49301c9609f3a8","slug":"chhattisgarh-budget-session-2024-live-updates-cm-vishnu-deo-fm-op-chaudhary-news-in-hindi-2024-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Budget 2024 Live: महतारी वंदन योजना को 117 करोड़, बजट में किसान-युवाओं का भी रखा गया ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 09 Feb 2024 02:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:03 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Budget 2024 Session Live Updates in Hindi: छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार आज अपना पहला बजट पेश कर रही। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश में सरकार बनाने से पहले भाजपा ने जनता से कई अहम वादे किए थे। अब उन वादों को पार्टी बजट में उतारने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:01 PM, 09-Feb-2024
कविता पढ़ते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया बजट का समापन
गहन-सघन मनमोहक वन तरु मुझको आज बुलाते हैं,किंतु किए जो वादे मैंने, याद मुझे आ जाते हैं
अभी कहां आराम बदा यह मूक निमंत्रण छलना है
अरे, अभी तो मीलों मुझको चलना है।
कविता पढ़ते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट का समापना किया।
01:57 PM, 09-Feb-2024
कर प्रस्ताव
वित्त ओपी चौधरी ने कहा कि कर प्रस्ताव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। साथ टैक्स में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
01:52 PM, 09-Feb-2024
राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि
राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि होगी। नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय लिया गया है। ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन होगा।01:52 PM, 09-Feb-2024
छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान
छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान। 5 नवीन जिलों में जिला कार्यालयों की स्थापना होगी। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख दिए जाएंगे। कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान।01:47 PM, 09-Feb-2024
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2887 करोड़ का प्रावधान। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड़ रुपये का प्रावधान। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।01:46 PM, 09-Feb-2024
महतारी वंदन योजना
इसके तहत पात्र महिलाओं को 12 हजार सलाना दिया जाएगा इसके लिए 117 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 09-Feb-2024
UPSC की तैयारी के लिए
द्वारका, दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान।01:44 PM, 09-Feb-2024
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 17 हजार 539 करोड़ का प्रावधान, 70 प्रतिशत वृद्धि। कचरा प्रबंधन की योजनाओं के लिए 400 करोड़ का प्रावधान। ग्राम पंचायत स्तरीय महिला सदन बनाने के लिए 50 करोड रुपए का प्रावधान। सड़कों के लिए 841 करोड़ का प्रावधान।01:38 PM, 09-Feb-2024
सिंचाई और बांध
सिंचाई और बांधों के लिए 72 करोड रुपये का प्रावधान। सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान। 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान। केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा। राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान। सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपये का प्रावधान।01:37 PM, 09-Feb-2024