CG Election 2023 Live: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा
{"_id":"653c9d2f189e3312710c2446","slug":"rahul-gandhi-s-two-day-visit-to-chhattisgarh-2023-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023 Live: केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 28 Oct 2023 02:44 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:44 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi Chhattisgarh Election 2023 Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:37 PM, 28-Oct-2023
भाजपा लोगों के साथ अन्याय कर रही है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपके साथ बीजेपी अन्याय कर रही है। पहला कदम आपके लिए जाति गणना है , उसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। राहुल ने कहा कि प्रेस वाले कभी सवाल नहीं पूछ सकते, मीडिया के लोगों से राहुल ने कहा कि आप सवाल पूछिए मोदी जी आप जाति गणना से क्यो डरते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस जैसे ही सरकार में आएगी हम जाती गणना कराएंगे।
02:20 PM, 28-Oct-2023
राहुल गांधी ने कहा कि किसान की जेब मे पैसा आता है उस पेसा का इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है मकान खरीदता है। राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हमने हाफ किया कि आपके जेब मे पैसा आए। बीजेपी के लोग कहते है पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं अच्छा ओबीसी की सरकार चलाते है तो जाती गणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना का बात क्यो नहीं करते। आज के हिंदुस्तान में जितनी भागीदारी ओबीसी वर्ग की होनी चाहिए नहीं है, देश के ओबीसी युवाओं को ये बात छुपाना चाहते हैं।
विज्ञापन
02:08 PM, 28-Oct-2023
सरकार अदाणी के लिए काम करती है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की, मजदूरों की, बेरोजगारों की मदद करती है। उनकी (भाजपा ) सरकार अदाणी की मदद करती है। खदान अदाणी को दिए जाते हैं पोर्ट अदाणी को दिए जाते हैं। जम्मू कश्मीर जाइए सेब का बिजनेस अदाणी के हाथ में है। बाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासी, दलितों के लिए काम करते हैं। राहुल ने आगे कहा कि हम मनरेगा लाए उन्होंने बेकार बताया।
02:02 PM, 28-Oct-2023
सरकार चलाने के दो ही तरीके- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं किसी भी सरकार को देखो दो ही तरीके होते हैं। एक तरीका सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका गरीब लोगों की मदद करो। यही दो तरीके हैं तीसरा तरीका कोई नहीं है।
02:02 PM, 28-Oct-2023
राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर दमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी जो वादे किए है उनको हम पूरा करेंगे। खुशी से मैं कहता हूं जिस काम को बीजेपी ने कहा था नहीं किया जा सकता उसको दो घंटे में पूरा किया गया।
01:59 PM, 28-Oct-2023
राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा पिछले चुनाव में दो तीन बड़े वादे किए थे वह पूरे किए हैं। कर्जा माफ किया गया और बिजली बिल हाफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 28-Oct-2023
सीएम बघेल का रमन सिंह पर हमला
सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह के कार्यकाल को लेकर रमन सिंह और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।01:36 PM, 28-Oct-2023
सीएम ने भाजपा पर बोला हमला
प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने भाषण की शुरुआत की। सीएम बघेल ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा और पूर्व की रमन सिंह की सरकार पर जमकर हमला बोला।01:29 PM, 28-Oct-2023
प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। टीएस बाबा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गये कार्यों का बाखान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से दोबारा कांग्रेस को वोट देने की बात कही।
01:27 PM, 28-Oct-2023