Hindi News
›
Live
›
Chhattisgarh
›
Chhattisgarh Election 2023 LIVE: Rahul Gandhi, JP Nadda, Bhagwant Mann, Sandeep Pathak Chhattisgarh visit tod
Chhattisgarh Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जेपी नड्डा और संदीप पाठक
{"_id":"653dfb74316215e272021a2b","slug":"chhattisgarh-election-2023-live-rahul-gandhi-jp-nadda-bhagwant-mann-sandeep-pathak-chhattisgarh-visit-tod-2023-10-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जेपी नड्डा और संदीप पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:53 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज 29 अक्टूबर यानी रविवार को प्रदेश में बीेजेपी, कांग्रेस और आप के कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
29 अक्तूबर को कबीरधाम जिले में एक ही दिन दो बड़ी जनसभा होने वाली है। जिले के पंडरिया में शाम 4 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा में शामिल होंगे। वे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है। जेपी नड्डा का आने का शेड्यूल आज शनिवार को देर शाम 8 बजे जारी हुई है। वे कल रविवार को प्रदेश के विभिन्न जगहों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कबीरधाम के पंडरिया से पहले केसीजी जिले के गंडई में दोपहर 2.45 बजे रोड़ सभा में शामिल होंगे।
12:03 PM, 29-Oct-2023
पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CG Chunav 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आज रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भगवंत मान आज सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोटा, कवर्धा, भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो करेंगे। आज कोटा और कवर्धा में और 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। कल सोमवार को भगवंत मान का रोड शो राजधानी रायपुर के पहाड़ी चौक से निकल कर खालवाड़ा चौक और कबीर चौक होते हुए कर्मा चौक रामनगर तक जाएगी। आज भगवंत मान और संदीप कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। कोटा और कवर्धा में रोड शो करने के बाद भगवंत मान और संदीप पाठक रायपुर पहुंचेंगे। 30 अक्टूबर की सुबह दोनों भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही उम्मीदवारों के समर्थन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे। फिर रायपुर लौट कर शाम को रायपुर में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
11:54 AM, 29-Oct-2023
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र की सीट हाई प्रोफाइल मानी जाती है, जिसका कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह यहां से चुनाव लड़ते हैं। वहीं, इस बार कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले गिरीश देवांगन पर दांव खेला है। लगातार राजनीतिक पार्टियों द्वारा आम सभाएं और कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी रविवार यानी 29 अक्तूबर को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। शहर के स्थानीय स्टेट स्कूल मैदान में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर लगभगस एक बजे राहुल गांधी और कांग्रेस के आला नेता राजनांदगांव पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। तैयारी
राहुल गांधी के दौरे का शेड्यूल
29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में और दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।
11:54 AM, 29-Oct-2023
Chhattisgarh Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जेपी नड्डा और संदीप पाठक
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज 29 अक्टूबर यानी रविवार को प्रदेश में बीेजेपी, कांग्रेस और आप के कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आज 29 अक्टूबर यानी रविवार को प्रदेश में बीेजेपी, कांग्रेस और आप के कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस कड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड़्डा, पंजाब के सीएम भगवंत, आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।