फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Bihar Visit: किसान सम्मान योजना की राशि जारी कर बोले पीएम मोदी- मैं सामने ही आंखों की चमक देख रहा हूं

Mon, 24 Feb 2025 04:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 04:22 PM IST
खास बातें

PM Modi bhagalpur Visit: देश भर के किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit PM Kisan Samman Nidhi Yojana CM Nitish Kumar News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:14 PM, 24-Feb-2025
जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों को हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है। इस समय प्रयागराज में एकता का महाकुंभ चल रहा है। यह भारत की एकता और समरसता का प्रतीक है। पूरे यूरोप की जनसंख्या से ज्यादा लोग अब तक कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। बिहार से गांव-गांव के लोग कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। लेकिन, यह जंगलराज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। राम मंदिर को कोसने वाले लोग महाकुंभ पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिहार कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब देख रही है। यह कसते हुए पीएम नरेंद्र भारत माता के जयकारे लगाए और अपना संबोधन समाप्त किया। 
04:08 PM, 24-Feb-2025
भागलपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनेगा, काम शुरू
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जंगलराज वालों ने बिहार को बदनाम किया। बिहार को पीछे धकेला। लेकिन, अब एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार को वहीं पहचान मिलेगा जो भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के समय में हुआ करती थी। पीएम मोदी ने बिहार में शुरू हुई कई योजनाओं ने नाम भी गिनाएं। उन्होंने कहा कि भागलपुर वैश्विक ज्ञान का केंद्र हुआ करता था। हम नालंदा विवि के प्राचीन गौरव को आधुनिक भारत से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जल्द ही केंद्र सरकार विक्रमशिला विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। इसपर काम भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
04:02 PM, 24-Feb-2025
पीएम मोदी बोले- खगड़िया में रजिस्टर हुआ एफपीओ
पीएम मोदी ने कहा कि दलहन और तिलहन में हम आत्मनिर्भर हों, यहां अधिक से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगे, किसान खुशहाल हो, इसके लिए सरकार एक से एक कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मक्का, केला और धान पर काम करने वाला एफपीओ खगड़िया में रजिस्टर हुआ है। आज देश के लाखों किसान एफपीओ से जुड़े हैं। यह एफपीओ आज कृषि क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये का कारोबार करने लगे हैं। आज 10,000 एफपीओ बनाने का पूरा हो गया है। 10,000वें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)  यह कदम किसानों को बाजार में बेहतर पहचान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बिहार दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।
03:59 PM, 24-Feb-2025
इससे भागलपुर के बुनकरों को काफी फायदा मिलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के देशों में तसर सिल्क की डिमांड बढ़ रही है। एनडीए सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काफी जोर दे रही है। कई प्रोजेक्ट पर काम भी कर रही है। इससे भागलपुर के बुनकरों को काफी फायदा मिलेगा। उनके उत्पाद दुनिया के कोने-कोने में जाएंगे। बिहार में कई जगहों पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हमलोगों कई पुल बनवा रहे हैं। भागलपुर में गंगा नदी पर 1100 करोड़ की लागत से पुल बनवाए जा रहे हैं। बिहार में बाढ़ से काफी नुकसान होता है। इसके लिए हमने बजट में राशि दी है। 
03:55 PM, 24-Feb-2025
पीएम बोले- अब बारी बिहार के मखाना की है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है। इसलिए किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है। अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है। मैंने 365 दिन से 300 दिन मखाना खाता हूं। यह सुपरफूड है। इसलिए इस बार के बजट में मखाना बोर्ड बनाने का एलान किया गया है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए बिहार अहम भूमिका निभाएगा। यहां पर फूड प्रोसेसिंग के जुड़े संस्थान स्थापित किए जाएंगे। भागलपुर, मुंगेर और बक्सर में केंद्र बनाए जाएंगे। यह आम, टमाटर और आलू के किसानों को मदद पहुंचाएंगे।
03:50 PM, 24-Feb-2025
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
पहले छोटे किसानों का हक भी बिचौलिए हड़प लेते थे
पीएम मोदी ने कहा कि अब एक रुपया दिल्ली से निकलता है तो सौ पैसा किसानों को मिलता है। पहले छोटे किसानों का हक भी बिचौलिए हड़प लेते थे। मोदी और नीतीश किसानों का हक का किसी को नहीं खाने देंगे। जब कांग्रेस और राजद वाले जब सरकार में थे तब जितना खेती किसानी का बजट रखा था उतना पैसा एनडीए सरकार आपके खाते में भेज चुकी है। कांग्रेस और जंंगलराज वालों के लिए किसानों की तकलीफ मायने नहीं रखती थी। बाढ़ और सूखा होने पर किसानों को उनके हाल पर छोड़ देते थे। 2014 में एनडीए सरकार आई तो किसान फसल बीमा फसल योजना लाई। देश में अब तक सवा करोड़ लखपति दीदी बन गई हैं। इनमें बिहार की हजारों जीविका दीदियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 24-Feb-2025
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला
पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू परिवार हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं। वह कभी भी परिस्थितियों को बदल नहीं सकते हैं। एनडीए सरकार ने इसे बदला है। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था। यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने तो कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने। आप कल्पना कीजिए अगर एनडीए सरकार न होती तो क्या होता? अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आज भी हमारे किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। आज भी बरौनी कारखाना बंद रहता है। जो खाद की बोरी विदेशों में 3000 रुपये में मिलती है। एनडीए सरकार 300 रुपये से कम में खाद की बोरी दे रही है। हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए काम करती है। यूरिया और डीएपी का पैसा किसानों को खर्च करना था लेकिन वह केंद्र सरकार खुद खर्च कर रही है। जो 12 लाख करोड़ रुपये आपकी जेब से जाने वाले थे, वह केंद्र सरकार ने बजट में से दिए हैं। यानी इतना रुपया देश के किसानों की जेब में बचा है। अगर एनडीए सरकार न होती तो आपको पीएम किसान निधि योजना न मिली। इस योजना के शुरू हुए छह साल हुए हैं। अब तक तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते हैं। इसमें कोई बिचौलिया नहीं है।
03:38 PM, 24-Feb-2025
आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंगिका भाषा में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि मैं शहीद तिलका मांझी की धरती को नमन करता हूं। बाबा अजगैबीनाथ के आशीष वाले इस धरती पर आना मेरा सौभाग्य है। पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाडला सीएम बताते हुए उनका स्वागत किया। आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में पैसे पहुंचे हैं। किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है। आज बिहार के 75 लाख के अधिक परिवार के किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपये दिए गए। हर किसान के खाते में किसान निधि की किस्त एक क्लिक पर गई है। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर या फिर बिहार में हो, किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है। बीते दशक में हमने पूरी शक्ति से काम किया है। 
03:33 PM, 24-Feb-2025
किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दिया। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई। किसानों के खाते में करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसमें बिहार के किसानों के खाते में लगभग 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।
03:23 PM, 24-Feb-2025
इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं। अब इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा। समाज में हमलोग सबके लिए काम कर रहे हैं। अब तो लड़का लड़की बिहार में 11 बजे रात तक काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप जान लीजिए सबलोग पीएम मोदी के ही साथ है। इनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed