Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi in Bihar Live: तीन लाख करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का भी होगा शुभारंभ

Sat, 21 Nov 2026 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Nov 2026 11:30 AM IST
खास बातें

PM Modi Bihar Visit Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वैशाली से बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गंगा पर बने नीतीश सेतु का लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत होगी। आइये जानते हैं क्या-क्या हो रहा है?

विज्ञापन
PM Modi Bihar VIsit Live  Inauguration Nitish Setu and E-Buses Launch Updates in Hindi
पीएम मोदी का बिहार दौरा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:27 AM, 21-Nov-2026

PM Modi Bihar Visit Live: पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

नीतीश सेतु - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर पटना एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात भी होगी। यहां पर सीएम सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात पर राजनीतिक गलियारों की खास नजर रहेगी।

10:54 AM, 21-Nov-2026

PM Modi Bihar Visit Live: 14,450 करोड़ की नई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

प्रधानमंत्री करीब 14,450 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139डब्ल्यू के चार लेन निर्माण की परियोजना महत्वपूर्ण है। इस पर 3,800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए बिजली निकासी व्यवस्था विकसित करने की योजना का भी शिलान्यास होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3,350 करोड़ रुपये है। शहरी विकास के तहत बेगूसराय, बिहारशरीफ, पूर्णिया, हाजीपुर, मोतिहारी, दानापुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बोधगया, सीतामढ़ी और सहरसा समेत कई शहरों में जलापूर्ति और सीवरेज से जुड़ी योजनाओं की नींव रखी जाएगी। इसके अलावा नहरों के आधुनिकीकरण, आवासीय विद्यालयों, आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क और छात्रावास, इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
10:21 AM, 21-Nov-2026

PM Modi Bihar Visit Live: सड़क और बिजली क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सड़क निर्माण से जुड़ी योजनाओं में औरंगाबाद-चोरदाहा एनएच-19 खंड, चोरमा-बैरगनिया एनएच-227एफ और उमगांव-सहरसा एनएच-327 के छह लेन निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। ऊर्जा क्षेत्र में बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। इसकी उत्पादन क्षमता 660 मेगावाट है। इसके साथ ही बिजली वितरण और पारेषण व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली योजनाओं की भी शुरुआत होगी। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत 1,130 करोड़ रुपये से अधिक के काम भी इनमें शामिल हैं। इसके अलावा नवादा के फुलवरिया बांध में फ्लोटिंग सोलर परियोजना, नहरों और तटबंधों के जीर्णोद्धार तथा कहलगांव में सीवरेज व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल और प्रशासनिक सुविधाओं से संबंधित कई भवनों और संस्थानों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

09:53 AM, 21-Nov-2026

PM Modi in Bihar Live: तीन लाख करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, नीतीश सेतु का भी होगा शुभारंभ

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के एक साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं। बिहारवासियों को वह तीन लाख करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इतना ही नहीं वह चर्चित नीतीश सेतु का लोकार्पण भी करेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री आज करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नीतीश सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर तक फैली इस परियोजना की कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश और 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार रात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने गए थे। कार्यक्रम ठीक तरह से संपन्न हो, इसकी निगरानी वह खुद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed