Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन का प्रदर्शन, राजद विधायक ने CM को क्या नसीहत दी?
{"_id":"698d6286f09253ff9a047b0f","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-today-bjp-party-jdu-party-rjd-party-political-fight-bihar-news-2026-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन का प्रदर्शन, राजद विधायक ने CM को क्या नसीहत दी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 12 Feb 2026 02:25 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:25 PM IST
खास बातें
Bihar News : बिहार विधानमंडल में आज का दिन खास है। एक तरफ बहुमत जैसी परिस्थिति सामने लाने की तैयारी है। दूसरी तरफ, भाजपा का आज राजद-जदयू से सामना होना है। बजट पर भी वाद-विवाद बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:22 PM, 12-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad Live: विजय सिन्हा, समीर सिंह और सभापति के बीच क्या क्या हुआ?
कांग्रेस के MLC डॉ समीर कुमार सिंह ने एम्स के सामने में फेंके जाने वाली गंदगी के संबंध में सवाल उठाया। उन सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। उनके जवाब देते ही सभापति ने कहा कि सवाल बिल्कुल जायज है और आप जो जवाब दे रहे हैं यह जवाब गलत है। विजय सिन्हा के जवाब देने के पर सभापति ने कहा कि इस बात में सूफी साड़ी सच्चाई है क्योंकि उनके जानने वाले एक डॉक्टर ने फोन करके उन्हें बताया और कहा कि यह स्थिति है गंदगी का यहां बार है इतनी बदबू है इस वजह से हम लोग इधर से आना-जाना बंद कर देंगे। इसके बाद भी विजय सिन्हा तस्वीर दिखाते रहे और कहा कि हमने साफ करवा दिया है अब यह शिकायत नहीं है तब इस पर सभापति ने कहा कि ठीक है आप तस्वीर दिखा रहे हैं तो आप ही मुझे इस बात की इजाजत दीजिए ताकि मैं खुद जाकर इसकी जांच कर सकूं। तब विजय सिन्हा ने कहा कि ठीक है मैं एक बार फिर से दिखवा लेता हूं।12:54 PM, 12-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विजय सिन्हा ने कहा- सरकार विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि राज्य में जिन जमीनों का अब तक सर्वेक्षण नहीं हो पाया है, उनके लिए सरकार एक विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में ऐसी जमीनें हैं जिनका अब तक विधिवत सर्वे नहीं हुआ है। इसके कारण जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद, दाखिल-खारिज में देरी और न्यायिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विशेष अभियान के जरिए इन जमीनों का वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाए, ताकि राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके और आम लोगों को राहत मिले। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
11:51 AM, 12-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश को दी समय से दवा लेने की नसीहत
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर विधानसभा में आर्सेनिकयुक्त पानी पीने से लोगों के बीमार होने का मुद्दा उठाया तो स्पीकर ने पूछा आप बीमार नहीं हैं। इसमें सीएम नीतीश ने कहा कि भाई वीरेंद्र को उनके जैकेट पर टोका। भाई वीरेंद्र ने सीएम से कहा कि आपने ही मुझे यह कपड़ा दिया है। आपको याद ही नहीं है। इसलिए न कहते हैं दवा समय से खाना चाहिए, नहीं खाईएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा। आप मेरे बड़े भाई हैं मैं छोटा भाई हूं। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भाई वीरेंद्र से कहा कि मुख्यमंत्री की चिंता है कि आप कपड़ा कम पहनिए इतना ठंडा अब नहीं है।11:11 AM, 12-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विधानसभा के पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन
विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
10:59 AM, 12-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर चर्चा से पहले सदन परिसर का माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुंह पर काली पट्टी बांधकर पोर्टिको में पहुंचे। विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रही है। जिस तरह मैं आज काली पट्टी बांधकर खड़ा हूं, उसी तरह सरकार भी अपराध के सवाल पर मौन साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बजट पर चर्चा से पहले उन्होंने मांग की कि सरकार पहले राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करे। नीतीश सरकार कहा कि बजट में बड़े आंकड़े पेश किए जा सकते हैं, लेकिन यदि आम नागरिक सुरक्षित नहीं है तो विकास के दावे अधूरे हैं।
10:43 AM, 12-Feb-2026