Bihar Vidhan Sabha Live: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
{"_id":"68830fb25c3e6058cf002893","slug":"bihar-vidhan-sabha-last-day-of-monsoon-session-india-alliance-protest-on-sir-rjd-bjp-nda-tejashwi-yadav-2025-07-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 25 Jul 2025 03:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:02 PM IST
खास बातें
वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा के 15वें सत्र का आज आखिरी दिन हैं। इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक पारित करवाए। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। चारों दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर SIR के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद में विपक्ष का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:56 PM, 25-Jul-2025
वर्तमान सरकार के अंतिम सत्र का समापन, अध्यक्ष ने यह बातें कहीं
विधानसभा की कार्रवाई फिर से शुरू हुई। अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा बिहार विधानसभा के पंचदश सत्र में प्राप्त स्वीकृत गैर सरकारी संकल्प को पढ़ा हुआ माना जाता है एवं उन्हें गैर सरकारी संकल्प समिति को सुपर्द किया जाता है। आज ध्यानाकर्षण सूचनाओं को पढ़ा हुआ माना जाता है और उन्हें प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति को सुपुर्द किया जाता है। आज जब यह सत्र संपन्न हो रहा है तो मेरे हृदय में मिश्रित भावनाएं उमर रही है। कहीं संतोष है, कहीं आत्ममंथन और कहीं गहरी कृतज्ञता का भाव भी है। यह पांच दिवसीय सत्र हम सबके वर्तमान कार्यकाल का अंतिम सत्र है। इस सत्र में कुल 13 राजकीय विधायकों को स्वीकृति मिली। पांच वर्षों की विदाई यात्रा आज औपचारिक स्वरूप से अपने मंजिल पर पहुंच रही है।
02:36 PM, 25-Jul-2025
विधान परिषद में भी हंगामा, सभापति ने कराया समापन
विधान परिषद में सत्र शुरू होते ही विपक्ष बेल में आकर हंगामा करने लगे। स्पीकर के कई बार कहने के बाद भी विपक्ष वापस बिल से नहीं लौटे तब स्पीकर ने कहा कि यह आप लोग अच्छा नहीं कर रहे हैं आप लोग को पूरा देश देख रहा है। आज सदन का आखिरी दिन है इसके बाद भी आप लोग हंगामा कर रहे हैं। नोटिस कुछ नहीं फिर सम्राट चौधरी ने बिल पास करवाया और फिर स्पीकर ने बधाई देते हुए सत्र का समापन कर दिया।
विज्ञापन
02:07 PM, 25-Jul-2025
विपक्ष के हंगामे के कारण सदन फिर स्थगित
लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। कुछ विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राजद विधायक ने कहा कि तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में विपक्ष का आचरण निंदनीय है। सीएम और डिप्टी सीएम पर टिप्पणी से लोकतंत्र शर्मशार हुआ है। यह अन्याय है। इनलोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया। यह लोग ने विधानसभा के सत्र चलने नहीं देना चाहते हैं। इधर, हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दी।
12:28 PM, 25-Jul-2025
डिप्टी सीएम ने कहा कि लिखकर सरकार को दें पूर्व सीएम राबड़ी देवी
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा बिहार में सरकार की गारंटी है। तेजस्वी समेत दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को भी काफी सुरक्षा सरकार की ओर से दी गई है। इनलोगों ने जनता को खूब डराया है इसीलिए अब खुद डर रहे हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगता है कि उनके बेटे को जान का खतरा है तो वह सरकार को लिख कर दें। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल स्टंट है। विपक्ष के लोगों का सोच काला हो गया है। इनको न संवैधानिक संस्था पर विश्वास है और न ही संविधान पर। इन्हें केवल लाठीतंत्र पर विश्वास है।
11:55 AM, 25-Jul-2025
मंत्री जीवेश मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर ऐसा कहा
मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शब्दों का चयन जनता देख रही है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
11:30 AM, 25-Jul-2025
राबड़ी बोलीं तेजस्वी को जान का खतरा है
विधान परिषद् परिसर में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि तेजस्वी यादव को जान का खतरा है। उनपर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका हैं। यह हमले भाजपा और जदयू वाले करवा रहे हैं। यह लोग नाली के कीड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 25-Jul-2025
सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
सीएम नीतीश कुमार के बोलने के बावजूद विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ। विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल को भी उठा लिया। इस दौरान मार्शल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लेकिन विधायक नहीं माने। विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसा करने के रोका लेकिन विपक्ष के विधायकों ने उनकी भी नहीं सुनी। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
11:04 AM, 25-Jul-2025
विधायकों के प्रदर्शन पर सीएम नीतीश ने ऐसा कहा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधायक प्रदर्शन करने लगे। कहने लगे कि सत्ता पक्ष के विधायक सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहा जा रहा है लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोकतंत्र के मंदिर में यह अन्याय हो रहा है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए है। सीएम नीतीश विपक्षी नेताओं के काले लिबास पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि देख लीजिए यह लोग किस तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। यह लोग उल्टा पुल्टा काम करते थे हैं। आपको पता है न हमलोगों ने कितना काम किया है। पहले क्या स्थिति थी?
10:50 AM, 25-Jul-2025
आज भी पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन
मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे। पोर्टिको में विधायकों ने SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन लगा। कांग्रेस और राजद के विधायकों ने NDA के विधायकों और मंत्रियों पर गुंडई करने का आरोप लगाया। कहा कि लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है। वहीं हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह लोग जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।
10:30 AM, 25-Jul-2025
Bihar Vidhan Sabha Live: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। पिछले चार दिन से मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विपक्ष काले लिबास में सदन आ रहे और अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के मुद्दे पर चर्चा भी हुई। सदन में तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी। इस दौरान सम्राट चौधरी से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समय में हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिक्र किया। इसी बीच CAG की रिपोर्ट भी पेश हुई। आज भी विपक्ष के विधायक SIR मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है।
तेजस्वी बोले- घुसपैठिये हैं तो नीतीश-मोदी भी दोषी
तेजस्वी बोले- घुसपैठिये हैं तो नीतीश-मोदी भी दोषी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन