Bihar Vidhan Sabha Live: सत्ता-विपक्ष में भिड़ंत, वेल में पहुंचे विधायक; महागठबंधन के विधायकों का वॉक आउट
{"_id":"6a62ef302bfdc3b7b10894ca","slug":"bihar-assembly-monsoon-session-live-opposition-target-over-student-lathi-charge-neet-paper-leak-and-law-and-o-2026-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: सत्ता-विपक्ष में भिड़ंत, वेल में पहुंचे विधायक; महागठबंधन के विधायकों का वॉक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 24 Jul 2026 04:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:20 PM IST
खास बातें
Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। महागठबंधन के विधायकों ने आज भी जमकर हंगामा लिया। लंच ब्रेक से पहले विपक्आष के विधायक वॉक आउट भी कर गये। भूमिहार ब्राह्मण को भूमिहार लिखे जाने का मुद्दा भी उठा। आइये जानते हैं क्या चल रहा?
विज्ञापन
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:19 PM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद का 213वां सत्र संपन्न, 21 विधेयकों को मिली मंजरी
बिहार विधान परिषद का 213वां सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। पांच बैठकों वाले इस सत्र में सदस्यों ने प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल और निवेदन के माध्यम से जनहित से जुड़े अनेक मुद्दे सरकार के सामने उठाए। सत्र के दौरान अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों की सैकड़ों सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश को स्वीकार कर संबंधित विभागों को भेजा गया और कई प्रश्नों के उत्तर सदन में दिए गए। ध्यानाकर्षण और शून्यकाल के माध्यम से भी विभिन्न जनसमस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, जबकि कुछ मामलों को समितियों के पास विचार के लिए भेजा गया। नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन) के जरिए भी बड़ी संख्या में प्रश्न प्राप्त हुए, जिनके उत्तर संबंधित विभागों ने उपलब्ध कराए। इस सत्र की सबसे अहम उपलब्धि 21 महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित होना रही। इनमें बिहार जुआ (प्रतिषेध), बिहार नगर विकास, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन), बिहार पंचायत राज (संशोधन), बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन), बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा, बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय, शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं आधुनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा बिहार विनियोग (संख्या-3) सहित कई अहम विधेयकों को सदन की मंजूरी मिली। सत्र के समापन पर सभापति ने कहा कि सभी सदस्यों ने संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए जनसरोकार के मुद्दों को गंभीरता से उठाया और विधायी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
02:53 PM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha: विधायक नौकरी और भर्ती कैलेंडर पर क्या सवाल पूछा?
विधायक रुहेल रंजन ने विधानसभा में सरकार से मांग की कि राज्य के सभी विभागों, आयोगों और भर्ती एजेंसियों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए हर वर्ष वार्षिक सरकारी भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में विज्ञापन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की स्पष्ट समय-सीमा तय हो तथा रिक्त पदों का नियमित आकलन कर निर्धारित अवधि के भीतर उन्हें भरा जाए। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार विभिन्न विभागों में बहाली की प्रक्रिया चला रही है और वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी भर्ती परीक्षाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न हों और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
01:07 PM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha: भूमिहार ब्राह्मण को भूमिहार लिखने पर विवाद
विधानसभा में एक बार फिर से भूमिहार ब्राह्मण विवाद शुरू हो गया। सत्ता पक्ष के विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि सरकार का एक विभाग भूमिहार लिख रहा है और दूसरा भूमिहार ब्राह्मण। ऐसा क्यों जब अनादि काल से भूमिहार ब्राह्मण शब्द का प्रयोग हो रहा है तो अब केवल भूमिहार क्यों? इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। सरकार को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। इस सरकार की ओर से वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस मामले को दिखवाया जा रहा है।12:30 PM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha: विपक्ष के विधायकों का वॉक आउट
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर के अंदर विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। विधायक दलित विरोधी सरकार हाय हाय और NDA सरकार हाय हाय का नारा लगाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद विपक्ष ने विधायकों ने वॉक आउट कर दिया।11:57 AM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Parishad: विपक्ष और सत्ता पक्ष ने बीच नोंकझोंक
बिहार विधान परिषद में इंजीनियरिंग कॉलेज की खराब गुणवत्ता पर विपक्ष ने सवाल उठाया। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने तंज कसा किया लोग क्या कहेंगे यह लोग चरवाहा विद्यालय चलाने वाले लोग हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तब यह लोग कहां थे जब राज्य में चरवाहा विद्यालय का संचालन हो रहा था? एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग मंत्री शीला कुमारी को आयोग साबित करने के लिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा की सरकार कि ओर से जवाब दे दिया गया है। फिर भी यह लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार सरकार 10 रुपये महीना में इंजीनियरिंग और पांच रुपये पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करवा रही है। 18 कॉलेजों की NBA से मान्यता के लिए प्रकिया चल रही है।11:51 AM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Parishad: बिहार के 36 इंजीनियरिंग कॉलेज को NBA से मान्यता नहीं
राजद MLC सौरभ कुमार ने कहा कि राज्य के 36 इंजीनियरिंग कॉलेज को NBA से मान्यता नहीं है। इसके कारण छात्रों का प्लेसमेंट ठीक से नहीं हो पा रहा है। पिछले साल मात्र 5000 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इतना ही नहीं इन कॉलेजों ने मानकों के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो रही और, न ही यहां पर मानक के अनुरूप शिक्षक भी नहीं हैं। वहीं एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा ने कहा कि बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों का हाल खराब है। छात्रों में आक्रोश है। सरकार इनपर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार यह बता दे कि कब तक कॉलेजों में शिक्षकों की मान्यता होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha: सदन की कार्यवाही को 12:00 तक के लिए स्थगित
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया। कार्यवाही शुरू होने के करीब सात मिनट के भीतर ही विपक्षी विधायकों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही की शुरुआत में राजद विधायक आलोक मेहता ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित फायरिंग और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया था। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद कई विधायक वेल में पहुंच गए, जिससे सदन में हंगामा बढ़ गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12:00 तक के लिए स्थगित कर दिया है।
10:57 AM, 24-Jul-2026
Bihar Vidhan Sabha: प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण में भी रहेंगे अहम मुद्दे
मानसून सत्र के अंतिम दिन सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ-साथ लंबित सरकारी, विधायी और वित्तीय कार्यों को निपटाने पर जोर देगी। सदन की कार्यवाही के दौरान अल्प-सूचित एवं तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। साथ ही ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार की ओर से वक्तव्य रखा जाएगा, जिनमें विधायक मनीष कुमार और जीवेश कुमार की सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित सूचनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के प्रभारी मंत्री बिहार अभियंत्रण सेवा वर्ग-2 भर्ती (संशोधन) नियमावली, 2026 तथा बिहार तकनीकी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 की हिंदी और अंग्रेजी प्रतियां सदन के पटल पर रखेंगे। विधानसभा समितियों के प्रतिवेदन (यदि कोई हो), याचिकाओं का उपस्थापन और मध्याह्न अवकाश के बाद सार्वजनिक हित से जुड़े गैर-सरकारी संकल्पों पर भी चर्चा होगी।10:17 AM, 24-Jul-2026