फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : राजद एमएलसी के ठिकाने पर छापेमारी; एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन, चिराग पर सबकी नजर

Fri, 08 Mar 2024 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Mar 2024 04:05 PM IST
खास बातें

पटना समेत पूरे बिहार के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज है। श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगा रहे हैं। इस मौके पर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, गन्ने का रस, शहद, गंगाजल, धतूरा, आक का फूल, भांग, बेर, बेलपत्र आदि अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Updates, BJP list after NDA seat sharing in Bihar, Nitish Kumar, Chirag Paswan; Election
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:26 PM, 08-Mar-2024
राजद हिस्सेदारी देने में विश्वास करता है
राष्ट्रीय जनता दल के चार सीट पर विधान परिषद् उम्मीदवार सूची जारी करने बाद पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिस्सेदारी लेने में नहीं बल्कि देने में विश्वास करता है। विधान परिषद छोटा पद है। बड़ा पद राज्यसभा का होता है। राजद ने अखिलेश सिंह को नामित किया, इस तरह से कुर्बानी दी गई है
02:28 PM, 08-Mar-2024

दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के अनुमंडल कार्यालय के सामने बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माइलपुर प्रखंड की प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
01:55 PM, 08-Mar-2024

गोपालगंज में अधेड़ की हत्या
गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाने के महुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में धारदार हथियार से 55 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृत अधेड़ 55 वर्षीय चंद्रमा सिंह थे। बताया गया कि चंद्रमा सिंह का जमीन विवाद पिछले कई वर्षों से ध्रुप सिंह के परिजनों के साथ चल रहा था। वर्षों पुरानी रंजिश के दौरान कई बार मारपीट की घटना हो चुकी थी। गुरुवार सुबह चंद्रमा सिंह को पहले लाठी-डंडे से मारपीट किया गया। उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान पत्नी देवंती देवी एवं पुत्र नीरज कुमार भी घायल हो गए।

01:28 PM, 08-Mar-2024
छापेमारी चल रही है। - फोटो : अमर उजाला
राजद MLC के ठिकाने पर रेड
राष्ट्रीय जनता दल के MLC विनोद जायसवाल के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है। यह छापेमारी कदमकुआं के अनुग्रह नारायण पथ पर स्थित विनोद जायसवाल के आवास पर छापेमारी चल रही है। जिससे राजद नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विनोद जायसवाल लालू यादव और तेजसवी यादव के काफी खास माने जाते हैं। आईटी की टीम टैक्स चोरी का आरोप लगाकर छापेमारी करने पहुंची है। 
01:05 PM, 08-Mar-2024
सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को पिटाई कर दी
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में बालू माफियाओं ने सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों को पिटाई कर दी। इसके विरोध में सड़क निर्माण कर्मियों ने बिक्रमगंज चौक पर दो घंटे से अधिक तक सड़क जाम रखा। सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों का कहना है कि बिक्रमगंज में सड़क निर्माण कार्य जारी है।
12:24 PM, 08-Mar-2024
लालू यादव खुद काफी सीधे हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के चर्चित विधायक गोपाल मंडल ने लालू प्रसाद की तारीफ की है। उनके द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। लालू प्रसाद के परिवारवाद के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि  परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे। लालू यादव खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में ही उनकी शादी करवा दी गई। विशेष जानकारी नहीं होने के चलते उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया और अपनी फौज तैयार कर ली। इसमें दिक्कत क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 08-Mar-2024
RPF जवानों पर पत्थरबाजी
गया-कोडरमा रेल खंड के शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट से होकर गुजरने वाली मालगाड़ी ट्रेनों से अनाज व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने अपहरण होने की अफवाह फैलाकर लोगों से आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी करवा और आरपीएफ जवानों के अभिरक्षा से एक आरोपी को छुड़ा कर भाग गया। लेकिन इस वारदात में एक माल गोदाम के सुरक्षा में लगा व्यक्ति जख्मी हो गए।
11:00 AM, 08-Mar-2024
शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा
महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय के गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। भक्त व श्रद्धालु निकटवर्ती सिमरिया घाट, झमटिया घाट, चमथा घाटों से गंगा का पवित्र जल भर कर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने में लगे हैं।
10:04 AM, 08-Mar-2024
एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल अचानक फेल
बांका रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 13241 अप बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। इसके कारण ट्रेन जमालपुर लेट से पहुंची। इसी कारण कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी लेट से हुआ। भागलपुर-किऊल रेलखंड पर दशरथपुर स्टेशन के पास तेजस राजधानी एक्सप्रेस को करीब 10 मिनट तक रोकना पड़ गया। 
09:40 AM, 08-Mar-2024
गरीब नाथ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही बाबा गरीब नाथ मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालु ने जलाभिषेक किया और बाबा भोलेनाथ से आशीष मांगा। इस दौरान में मंदिर में मंदिर प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। पूरा मंदिर परिसर में भोलेनाथ के जयकारे लग रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed