फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE: दोबारा दल बदलने के सवाल पर क्या बोले CM नीतीश? नड्डा ने NDA और JDU गठबंधन को स्वाभाविक बताया

Sun, 28 Jan 2024 07:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jan 2024 07:10 PM IST
खास बातें

Nitish Kumar Bihar CM : कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस 'खेला' ने रंग दिखाया, आज उसका परिणाम सामने आ गया है। जानें अब तक क्या क्या हुआ? 

विज्ञापन
Bihar Politics News Live: Bihar Nitish Kumar Lalu Yadav RJD, JDU, BJP, Bihar CM Political Updates In Hindi
बिहार की राजनीति में आज का दिन अहम है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:03 PM, 28-Jan-2024
एनडीए जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन 
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवर्ता की। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार एनडीए में लौट आए हैं, ये हमारे लिए खुशी की बात है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन एनडीए ही है। उन्होंने कहा- यह रिकॉर्ड है कि जब भी बिहार में एनडीए की सरकार बनी तब प्रदेश ने विकास लंबी छलांग लगाई। जेपी नड्डा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करेगा और सरकार बनाएगा। 

06:34 PM, 28-Jan-2024
लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे 
उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को हराकर हम चुनाव जीतकर आए थे, आगे भी उन्हें हराएंगे।

नड्डा और नीतीश ने की चर्चा
इधर, शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद सीएम नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक साथ दिखाई दिए। दोनों नेता काफी देर तक चर्चा करते नजर आए।  

विज्ञापन
06:30 PM, 28-Jan-2024
सीएम नीतीश बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 
05:50 PM, 28-Jan-2024
पीएम मोदी ने एक्स कर दी बधाई
शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स कर बधाई दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। 

05:42 PM, 28-Jan-2024
निर्दलीय विधायक का मंत्री पद बरकरार
मंत्री बनाए गए सुमित कुमार सिंह विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह एनडीए सरकार में मंत्री बने, फिर महागठबंधन सरकार में भी मंत्री रहे। अब एनडीए 2.0 में भी उनका मंत्री पर बरकरार रखा गया है। 
05:25 PM, 28-Jan-2024
संतोष मांझी ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (संतोश मांझी), सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में सबसे अधिक चर्चा एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन की हुई। वे पिछले तीन दिन से चर्चा में थे। इनकी पार्टी से चार विधायक हैं। मंत्रियों की शपथ के बाद समारोह का समापन हो गया, अब एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 PM, 28-Jan-2024
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। अब मंत्रियों के शपथ लेने का सिलसिला जारी है। 
05:05 PM, 28-Jan-2024
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

04:57 PM, 28-Jan-2024
नीतीश कुमार राजेंद्र मंडपम पहुंचे गए हैं। नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के नारे गूंजने लगे। 
04:48 PM, 28-Jan-2024
रविशंकर प्रसाद पहुंचे राजभवन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed