फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BPSC Exam Protest Live: महागठबंधन के नेताओं ने किया बंद का आह्वान, मुख्य सचिव से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Mon, 30 Dec 2024 08:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Dec 2024 08:15 PM IST
खास बातें

Bihar News: महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। अब प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उनके सामने अपनी मांगों को रखा है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD and Left leaders stopped trains and vehicles; Demand to cancel BPSC 70th PT
बिहार में महागठबंधन का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:16 PM, 30-Dec-2024
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मिली बीपीएससी अभ्यर्थियों की प्रतिनिधिमण्डल टीम
बीपीएससी अभ्यर्थियों की 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल टीम ने मुख्य सचिव बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मिलकर 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा के संदर्भ में मांग-पत्र समर्पित किया है। इस दौरान मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
अभ्यर्थियों की मांगों में पूरी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, परीक्षा में अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने, अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, अभ्यर्थियों पर अत्यधिक बल प्रयोग करने में संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई करने और दिवंगत सोनू कुमार के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मांग-पत्र समर्पित करने के क्रम में बापू परीक्षा केन्द्र के अलावा कुछ अन्य परीक्षा केन्द्रों के संबंध में मुद्दे समर्पित किए हैं। सभी बिन्दुओं पर गहराई से चर्चा करने के उपरान्त प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा समर्पित किये गये मांग-पत्र पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया है कि वे शांति बनाए रखें।
03:51 PM, 30-Dec-2024
प्रशांत किशोर पर भाजयुओ ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
बीपीएससी विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजयुमो ने प्रशांत किशोर पर बीपीएससी छात्रों को भड़काने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने जो बयान दिया था। वह पूरी तरीके से सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। प्रशांत किशोर ने भोले-भाले छात्रों को उकसाने की कोशिश की है। इसलिए पटना पुलिस उनपर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
02:32 PM, 30-Dec-2024
प्रदर्शन करते वामदम के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर में वामदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका। AIDSO ने स्थानीय लंगट सिंह कॉलेज से प्रतिरोध मार्च निकाला था। इस दौरान यातायात व्यवस्था ठप हो गया। प्रदर्शनकारी बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश सरकार 70वीं परीक्षा को रद्द करे।
01:44 PM, 30-Dec-2024
बेतिया में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
बेतिया में भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 
बेतिया में छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी बीपीएससी के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों पर बेरहमी से लाठियां बरसाने वालों पर कार्रवाई करे।साथ ही बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से नया एग्जाम लें। 
11:52 AM, 30-Dec-2024
प्रशांत किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।
प्रशांत किशोर ने सिटी एसपी को दी यह नसीहत
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि आधे से ज्यादा से ज्यादा पोस्ट नीतीश सरकार ने पहले से बेच दिया है। इसलिए छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही। जो लोग बीपीएससी को चला रहे हैं उनका चरित्र कैसा और कितने केस हैं उनपर? इसकी जांच होनी चाहिए। पटना सिटी को प्रशांत किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी नौकरी हुई है। वह अभी समझ नहीं रही है। केवल चमकने के चक्कर में वर्दी का रौब दिखाकर बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही है। कल हमलोग सिटी एसपी के खिलाफ मानवाधिकार आयोग और कोर्ट में जा रहे हैं। हमलोग एसपी से डरने वाले नहीं है। क्या आरके मिश्रा, आनंद मिश्रा और मैं अपराधी हूं जो बिहार पुलिस ने हमलोगों पर केस किया। आरके मिश्रा डीजी होम रह चुके हैं बिहार में। आनंद मिश्रा एसपी रह चुके हैं क्या यह लोग अपराधी हैं जो आप केस कर रहे हैं। हमारी अपील है कि पटना पुलिस इन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करें। यह लोग पढ़ने आये हैं देश के भविष्य हैं। 
11:36 AM, 30-Dec-2024
समस्तीपुर में सड़क पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर में सड़क जाम से लोग परेशान
समस्तीपुर छात्र संगठन आइसा व आरवाइए के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह ओवर ब्रिज के पास समस्तीपुर-पटना मार्ग को जाम दिया। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिससे ठंड के इस मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पटना में बीपीएससी परीक्षा में पिछले दिनों हुई धांधली के खिलाफ नियम अनुसार धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पटना प्रशासन द्वारा ठंड के इस मौसम में पानी की बौछार की गई।  साथ ही उन पर लाठियां बरसायी गई। इसमें दर्जनों छात्र जख्मी हुए हैं। सरकार इस परीक्षा को तत्काल रद्द कर नई परीक्षा की घोषणा करें। साथ ही लाठीचार्ज करने वाले जो जो पदाधिकारी दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 30-Dec-2024
दरभंगा में रेलवे ट्रैक को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन रोकी 
पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और रीएग्जाम की मांग लेकर दरभंगा जंक्शन पर महागठबंधन के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। माले कार्यक्रताओं के साथ राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार बंद का समर्थन किया है। इस दौरान दोनो दलों नेताओ ने दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार सम्पर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को रोक दिया और हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 
 
10:30 AM, 30-Dec-2024

BPSC Exam Protest Live: महागठबंधन के नेताओं ने किया बंद का आह्वान, मुख्य सचिव से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर महागठबंधन के नेता सड़क पर उतर गए हैं। राजद और वामदल ने नेताओं ने दरभंगा और आरा में ट्रेनें रोक दी है। वहीं समस्तीपुर में सड़क जाम कर बवाल कर रहे हैं। इन लोगों ने समस्तीपुर-पटना मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। महागठबंधन के नेता सड़क और रेलवे ट्रैक पर बवाल कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर आयोग फिर से परीक्षा ले। इसके साथ ही छात्रों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे। इधर, सड़क और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गई है। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed