फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lok Sabha Election Live: शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, पाकिस्तान के बारे में गिरिराज ने कही यह बातें

Mon, 06 May 2024 06:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 May 2024 06:56 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election: सात मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार रविवार शाम पांच बजे ही समाप्त हो गया था।

विज्ञापन
Bihar News Live: Voting on five Lok Sabha seats tomorrow; RJD, PM Modi, Narendra Modi, Lalu Yadav, Politics
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया।

लाइव अपडेट

06:46 PM, 06-May-2024
गिरिराज सिंह बोले- नामो-निशान भी मिटा दिया जाएगा पाक का
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के संबंध में अनाप-शनाप बोलेगा और हमला करने की सोचेगा तो उसका भूगोल में उसका नाम ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। यदि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो भारत ने भी जवाब देना सीख लिया है और नरेंद्र मोदी की सरकार में पाकिस्तान को आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग जो आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। 
05:02 PM, 06-May-2024
मंच पर गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विरोधी कांग्रेस की गोद में लालू व इनके बेटे बैठे हैं
गृह मंत्री ने कहा कि मैं लालू यादव को कहना चाहता हूं। इसी कांग्रेस ने पिछड़ों का विरोध किया। मंडल कमीशन का विरोध किया। पिछड़ा समाज के विरोधी कांग्रेस की गोद में लालू व इनके बेटे बैठे हैं। भाजपा ने सबसे पहले पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बनाया है। गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है। अमित शाह ने कहा कि लालू जी के लालटेन व पंजे के साथ अन्याय, भूखमरी, गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी जो बिहार को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
04:42 PM, 06-May-2024
गृह मंत्री बोले- पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर भारत 
गृह मंत्री शाह ने कहा कि अभी-अभी बिहार के वंचितों के, पिछड़ों के, दलितों के नेता कर्पूरी ठाकुर जी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'भारत रत्न' देकर जननायक भारत रत्न बनाने का काम किया है।  कर्पूरी ठाकुर जी ने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों-पिछड़ों के लिए काम किया। कर्पूरी ठाकुर जी ने मैथिली भाषा को सम्मान देने की मांग की थी और अटल जी ने मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान दिया।  
 
04:31 PM, 06-May-2024
अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला
गृह मंत्री अमित शाह ने उजियारपुर में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों रात सारे मुस्लिम समाज को, पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर पिछड़ा घोषित कर दिया और पिछड़े समाज का 5 प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया। 
01:46 PM, 06-May-2024
12 मई को फिर से बिहार आ रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी 12 मई को बिहार आ रहे हैं। वह पटना में रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा ने पीएमओ को इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। अब पीएमओ से मंजूदरी मिल गई है। पीएम मोदी डाकबंगला चौराहा से होते हुए कदमकुआं तक रोड शो करेंगे। भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है। 
12:40 PM, 06-May-2024
उजियारपुर में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उजियारपुर में बड़ी जनसभा करने वाले हैं। जनता से अपील है कि वह लाखों कि संख्या में आकर उनकों सुनें, लाभ उठायें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को श्रेष्ठ बनाने का जो काम कर रहे हैं, उसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 06-May-2024
मोदी जी को ना तो महंगाई दिखती है और ना ही बेरोजगारी!
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लाखों के सूट पहनने वाले मोदी जी को ना तो महंगाई दिखती है और ना ही बेरोजगारी! देश का युवा देशभक्ति भी दिखाना चाहता है, सम्मान भी पाना चाहता है और अपने परिवार व परिजनों की देखभाल भी करना चाहता है इसीलिए इंडिया गठबंधन की सरकार अग्निवीर योजना को भी हटाएगी और सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को उनका सम्मान भी दिलाएगी!
10:36 AM, 06-May-2024
अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अनंत सिंह ने किया एनडीए की जीत का दावा
जेल से बाहर निकलते ही बाहुबली अनंत सिंह ने मुंगेर लोकसभा सीट चार लाख से ज्यादा अंतर से जीतने का दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए चार लाख वोट से जीत रही है। बता दें कि जेल से निकलने से पहले अनंत सिंह जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद अनंत सिंह अपने इलाके के लेमुयावाद, पंडारक, कन्हाईपुर होते हुए मोर पहुंच थे। यहां उन्होंने माता भगवती मंदिर में पूजा की। उन्होंने जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस बीच जगह जगह पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मामला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
09:21 AM, 06-May-2024
आपराधिक चरित्र जिसका है वो भाजपा के करीब हो
प्रज्ज्वल रेवन्ना को ब्लू कॉर्नर नोटिस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने एएनआई को बताया कि मैंने कई बार इस तरह के नोटिस मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के बारे में भी देखे हैं। भाजपा भगाने में एक्सपर्ट पार्टी है। आपराधिक चरित्र जिसका है वो भाजपा के करीब हो, भाजपा उसे विदेश जाने को सेफ पैसेज देती है। 
08:35 AM, 06-May-2024
तेजस्वी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed