फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live: एनडीए से आई फोटो ऑफ द डे- चिराग पासवान-नीतीश कुमार साथ; अंतिम दिन देखें किसने किया नामांकन

Thu, 28 Mar 2024 06:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Mar 2024 06:58 PM IST
खास बातें

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। पूर्णिया, कटिहार, औरंगाबाद सीट के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News Live Updates: Seat sharing in Grand Alliance, Pappu Yadav, Bima Bharti, Lalu Yadav, Congress, Indi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट, चिराग, मंगल पाण्डेय और संजय झा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

लाइव अपडेट

06:50 PM, 28-Mar-2024
सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने कहा एनडीए 40 का 40 सीट जीतेगी
पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे सम्राट चौधरी, चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से लड़ रहा है और पूरी मजबूती से एनडीए 40 का 40 सीट जीतेगी। राजद और कांग्रेस में बात बन गई है, इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि क्या फर्क पड़ना है। पहले से पता है कि बात बननी ही है लेकिन उससे कुछ होना नहीं है। बिहार में पिछले बार भी वह लड़े थे, इस बार भी लड़ेंगे लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 40 की 40 सीट एनडीए जीतेगी।
02:45 PM, 28-Mar-2024
पूर्व सांसद ने छोड़ा चिराग का साथ, लगा दिया बड़ा आरोप
जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने चिराग पासवान की पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान ने मुझे धोखा दिया है। जिस पार्टी में मेरे बराबर का कोई नेता नहीं हो, वहां मेरी जगह दूसरे को टिकट दिया गया। मुझे लोकसभा टिकट नहीं दिया गया। यह मेरे साथ धोखा है। इसीलिए ऐसी पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
01:26 PM, 28-Mar-2024
नामांकन के पास लोजपा प्रत्याशी के साथ चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला
जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती ने किया नामांकन
जमुई लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी अरुण भारती ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल गया। उनके साथ जमुई के वर्तमान सांसद चिराग पासवान भी थे। दोनों नेताओं ने एनडीए की जीत का दावा किया। 
12:40 PM, 28-Mar-2024
जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने किया नामांकन पर्चा दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने किया नामांकन
दूसरे चरण की सीट पर नामांकन शुरू हो चुका है। पूर्णिया लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वर्तमान सांसद और जदयू नेता संतोष कुशवाहा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी और पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद मौजूद थे। नामांकन के बाद संतोष कुमार ने कहा कि 2014 और 2019 में जनता आशीर्वाद देने का काम किया। मुझे विश्वास 2024 में जनता आशीर्वाद देकर रिकॉर्ड वोट से जीताने का काम करेगी।
12:10 PM, 28-Mar-2024
अर्चना रविदास और पद्मश्री डॉ. जगदीश नामांकन पर्चा भरने समाहरणालय पहुंचे
जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने समाहरणालय पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ महागठबंधन कर कई नेता मौजूद थे। नामांकन पर्चा भरने से पहले अर्चना रविदास एक निजी गेस्ट हाउस से जब निकलीं तो समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि अर्चना रविदास समाहरणालय आने से पूर्व ही उनके समर्थकों को शहर के कचहरी चौक स्थित पहले बेरियर पर ही सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था। वहीं 12 बजे तक महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास के अलावे संतोष कुमार दास, एसयूसीआई कम्युनिस्ट, पद्मश्री डॉक्टर जगदीश प्रसाद लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करने समाहरणालय पहुंचे। 
11:45 AM, 28-Mar-2024
गया लोकसभा सीट से कुमार सर्वजीत ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला
कुमार सर्वजीत बोले- जनता को शुक्रिया अदा करता हूं
नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद कुमार सर्वजीत ने कहा कि गया के तमाम जाति-धर्मों को, जनता को शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं उनके आशीर्वाद से राजद प्रत्याशी बना हूं। मुझे विश्वास है कि गया की जनता मुझी अपना आशीष जरूर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 28-Mar-2024
नवादा सीट से इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
नवादा लोकसभा सीट से जन भागीदारी पार्टी से प्रत्याशी बनाए गए गौतम कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी गनौरी पंडित ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। बता दें कि तीन पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्रवण कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया था। इस सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को ठिकट दिया है। 
11:05 AM, 28-Mar-2024
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने भरा गया लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा
गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इसी दौरान उनके समर्थन में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी को एनडीए  का प्रत्याशी बनाया गया है। जीतन राम मांझी एक लंबे समय से गया जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। इस बार एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।
10:30 AM, 28-Mar-2024
मंदिर पहुंचे राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत। - फोटो : अमर उजाला
श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राजद प्रत्याशी
गया लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के विधायक व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत आज नामांकन पर्चा दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन से पहले वह प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए निकल गए।
09:45 AM, 28-Mar-2024
नालंदा में नवविवाहिता की हत्या
नालंदा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर गांव का है। मृतका की पहचान केशोपुर गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी अंजली कुमारी (18) के रूप में किया गया है। मायके वाले गुरुवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन ससुराल परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed