फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, वेलेंटाइन वीक में बेटी का मर्डर

Fri, 16 Feb 2024 12:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Feb 2024 12:05 AM IST
खास बातें

Bihar News Updates : मौसम का रुख परेशान करने वाला है। धुंध में धीमी चल रही गाड़ियों से बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को किसी भी हालत में समय पर पहुंचना है। इधर, राहुल गांधी दिन में बिहार आ रहे हैं। अपडेट देखें, क्या चल रहा बिहार में?

विज्ञापन
Bihar News Live Updates Rahul Gandhi Bihar Politics Board Exam Latest News in Hindi
राहुल गांधी के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:24 PM, 15-Feb-2024
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएम को खूब बोले, फिर अचानक भूल गये मुख्यमंत्री का नाम 
औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा-2.0 के बिहार फेज-2 में औरंगाबाद में गुरूवार को संपन्न हुए राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खूब बोले। उन्होंने अपने संबोधन में सौ से अधिक बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया। साथ ही बिहार में पलटा-पलटी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार का नाम ही भूल गए।
पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
09:15 PM, 15-Feb-2024
राहुल गांधी ने किया एलान, अब आर्थिक गणना भी कराएंगे
औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा-2.0 के तहत बिहार में दूसरे फेज की यात्रा पर दक्षिण बिहार के औरंगाबाद आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि बड़े लोग हवाई जहाज से घुमते हैं, उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं और गरीबों को क़ुछ नहीं मिलता है। इसी वजह से हमने तय किया है कि हम जातीय गणना ही नहीं बल्कि आर्थिक गणना भी कराएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
 
विज्ञापन
08:22 PM, 15-Feb-2024
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, पथराव भी 
दरभंगा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के पथराव भी हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
07:52 PM, 15-Feb-2024
वेलेंटाइन वीक में बेटी का मर्डर 
पटना में 19 साल की लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। वेलेंटाइन वीक उसके पिता और भाई परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसे मार डाला। साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को मछलियों का चारा बनने के लिए गंगा नदी फेंक दिया। लड़की की बड़ी बहन ने उसके हत्यारों को सजा दिलाने पुलिस के पास पहुंची। उसने सालिमपुर थाने में अपने पिता और भाई समेत 13 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
07:42 PM, 15-Feb-2024
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पटना में एचपी गैस के 14 चक्के की टैंकर से भरी मात्रा में शराब बरामद 
पटना में पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। शराब की यह खेप एचपी गैस के 14 चक्के की टैंकर से की जा रही थी। बिहार पुलिस की मध्य निषेध इकाई का कहना है कि इस खेप को शराब माफिया पंजाब से मंगवाए थे जिसे पटना होते हुए मुजफ्फरपुर ले जाना था। लेकिन पुलिस ने इसे पटना में ही घेर कर पकड़ लिया। पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें। 
06:50 PM, 15-Feb-2024

बिहार के रोहतास में ग्रामीण चिकित्सक सह राजद नेता का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने सासाराम-डिहरी पुरानी जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 15-Feb-2024
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा कि हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और छर्रे से हमला करवा रही है। मैंने एक किसान से बात की, जो आर्मी के पूर्व जवान थे। उनके मुंह पर छर्रे मारे गए थे। मैंने उनसे कहा आप पहले भी देश के लिए लड़ रहे थे और आज भी देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चेहरा मुस्कुराते हुए दिखेगा। वहीं, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सबको घूरते दिखेंगे। ये लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। BJP की नफरती विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया।
05:07 PM, 15-Feb-2024
राहुल बोले- जाति जनगणना करवाए मोदी सरकार
औरंगाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। जितनी जीएसटी देश का मजदूर देता है, उतनी ही अंबानी और अदाणी देता है। 73 प्रतिशत लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। इसीलिए मैंने जाति जनगणना की मांग उठाई। जाति जनगणना समाज का एक्सरे है। इससे वास्तविक स्थिति सामने आयेगी। इसके बाद हम आर्थिक सर्वे करवाएंगे। किसके साथ में कितना धन है। 

04:15 PM, 15-Feb-2024
खरगे ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर बोला हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरीय नेता राहुल गांधी औरंगाबाद पहुंच चुके हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम के तरह गांधी मैदान में दोनों नेता लोगो को संबोधित करने पहुंचे हैं। खरगे ने शायराना अंदाज में पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला। इतना नहीं नहीं खरगे ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा कि जो इंसान अपने आप को कहता है कि मर जाऊंगा भाजपा में नहीं जाऊंगा, वह इंसान आज भाजपा के झोली में जाकर बैठ गया। भाजपा ने उनके डरा धमकाकर अपने पास लाया। गरीबों से वोट लिए और आज गरीबों को चुसने वाली पार्टी की गोद में जाकर बैठ गए। 
03:58 PM, 15-Feb-2024
बिहार में नियोजित शिक्षक पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रह थे। दो दिन पहले लाखों अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। अब इस मामले को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से पुराने शिक्षकों को कठिनाई नहीं होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed