फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live : राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी विदा; कल हुआ था निधन, जेपी नड्डा भी पहुंचे पटना

Tue, 14 May 2024 09:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 May 2024 09:38 PM IST
खास बातें

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरीय नेताओं ने शोक जताया।

विज्ञापन
Bihar News Live: Sushil Modi dies, last rites in Patna; BJP, NDA; State mourning; political updates
भाजपा के वरीय नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:34 PM, 14-May-2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को सांत्वना दी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जेपी नड्डा ने नम आंखों से किया याद
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचने में देर हो गई, लेकिन वह आए तो अश्रुपूरित नेत्रों से पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को विदाई दी और मुखाग्नि के दौरान खड़े रहकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुशील कुमार मोदी के बेटों से बात की और कहा कि पूरा भाजपा परिवार आप सभी के साथ गमगीन है।

08:34 PM, 14-May-2024
राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई। - फोटो : ANI
विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद् और राज्यसभा- चारों सदनों के सदस्य रह चुके बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान से विदाई के बाद मुखाग्नि की प्रक्रिया हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी सुशील मोदी को अंतिम विदाई देने के लिए पटना पहुंचे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर यादव, राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत भारी संख्या में नेता और हजारों समर्थक दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मुखाग्नि की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
06:26 PM, 14-May-2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की अंतिम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को आरएसएस कार्यालय से विधान परिषद परिसर ले जाया गया। यहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
05:34 PM, 14-May-2024
सुशील मोदी को कंधा देते उनके अपने। - फोटो : Agency
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके आवास के आरएसएस कार्यालय लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद दीघा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
04:41 PM, 14-May-2024
पूर्व सांसद आरके सिन्हा बोले- अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है
भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्ह ने सुशील मोदी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने अपने शोक संदेश में बताया कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। अभी जब सुशील जी के कैंसर का समाचार मिला तब मैं दिल्ली से आया और उनके राजेंद्र नगर आवास पर जाकर मिला भी था। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये।
 

 
03:59 PM, 14-May-2024
आवास पर लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर। - फोटो : अमर उजाला
आवास पर लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई वरीय नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 14-May-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री- बोले एक अच्छे नेता चले गए
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमारे बीच से चले गए।
02:21 PM, 14-May-2024
चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि। अश्विनी चौबे लगातार रहे पार्थिव शरीर के करीब। - फोटो : Agency
पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर 
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है। उनके घर के बाद पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद विधान परिषद परिसर होते हुए दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा। चिराग पासवान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
01:45 PM, 14-May-2024
अश्विनी चौबे। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री बोले- मैं अपना भाई खोया
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि भाई थे, मैंने आज अपने भाई को खोया है। इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता हूं। सुशील मोदी में बहुत नम्रता थी, उनके दिल में बहुत परोपकार था। पार्टी के लिए उन्होंने समर्पण भाव से काम किया।
01:20 PM, 14-May-2024
अंतिम दर्शन की सारी तैयारी पूरी
पटना एयरपोर्ट से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर सीधे उनके आवास पर लाया जाएगा। यहां उनके अंतिम दर्शन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा समेत अभी दलों के नेता यहां आकर उनका अंतिम दर्शन करेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed