फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन की हालत गंभीर; कैमूर में बेटे ने मां को मार डाला

Sun, 17 Mar 2024 09:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Mar 2024 09:10 PM IST
खास बातें

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की 40 सीटों के बंटवारे की योजना सामने आ सकती है। दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय दिल्ली पहुंच चुके हैं। जदयू को 16 सीटें मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Bihar News LIVE: Seat sharing in NDA; Lok Sabha Elections, JDU, BJP, Chirag Paswan, Paperleak Case, BPSC TRE
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:00 PM, 17-Mar-2024
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार कई लोगों को रौंद दिया। इसमें महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके का है। बताया जा रहा है कि नशे में रहने के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे सामान बेच रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार खदेड़कर के पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को लोगों के चंगुल से बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि चालक को हिरासत में लिया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। 
08:20 PM, 17-Mar-2024
बेटे ने की अपनी मां की हत्या
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव में अहले सुबह एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका पुलिस ने महज कुछ ही घंटे के बाद खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि किसी महिला के सगे बेटे ने ही की। मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। पुलिस के समक्ष आरोपी भीम शर्मा ने बताया कि मेरी मां का किसी से नाजायज संबंध पिछले कुछ सालों से चल रहा था। तंग आकर मैंने देसी कट्टा से अपनी ही मां के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
07:45 PM, 17-Mar-2024
गया-पटना रेलखंड पर चाकंद स्टेशन और ओर हाल्ट के बीच रिसौद गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को रेल प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। फलस्वरूप प्रखंड के रौना पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रेल प्रशासन द्वारा उक्त रास्ते को सीमेंट के पिलर से घेर दिए जाने के विरोध में प्रभावित क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। रविवार को प्रभावित क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला पुरूष एवं बच्चे रेलवे ट्रैक के समीप उपस्थित होकर एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। 
07:15 PM, 17-Mar-2024
पटना में शराब की खेप बरामद
पटना में आबकारी विभाग की टीम ने कंकड़बाग इलाके से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कंकड़बाग ओवर ब्रिज पर तेज भाग रहे स्कॉर्पियो से यह खेप बरामद हुई है। जांच के बाद पता चला कि इसमें लगभग चार लाख रुपए की शराब तस्कर ले जा रहे थे। गाड़ी के आगे का नंबर प्लेट बिहार का है जबकि पीछे का नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश का है। पुलिस ने शराब की खेप को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
06:46 PM, 17-Mar-2024
नालंदा में अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली
नालंदा में अपराधियों ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग के नालंदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दीपक पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
06:02 PM, 17-Mar-2024
जदयू नेता और महिला के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल
मोतिहारी में जदयू नेता और महिला की हाथापाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला और जदयू नेता का कपड़ा भी फटा हुआ दिख रहा है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बड़ियापुर की है। घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे पर छतौनी थाना में आवेदन दिया है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दो आवेदन मिला है। दोनो में एक दूसरे पार मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 17-Mar-2024
भोजपुर में किशोर की लाश मिली
भोजपुर जिले में घर से कपड़ा खरीदने के लिए बाजार निकले एक किशोर का शव बरामद हुआ है। उसका शव चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव स्थित पोखरे के समीप से बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मरने वाले की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी पप्पू रवानी का 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
04:50 PM, 17-Mar-2024
कार और बाइक में भीषण टक्कर
पटना में एम्स दीघा एलिवेटेड रोड पर रविवार की दोपहर कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पूरी तरह जल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
04:10 PM, 17-Mar-2024
गिरिराज सिंह ने बोला सीएम केजरीवालपर हमला
भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल जैसे लोग हैं और एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी उन्होंने ईडी जैसी सरकारी संस्था की अवहेलना की है। लगातार नौ बार सम्मन मिलने के बाद भी उन्होंने ईडी को तरजीह नहीं दिया और ईडी का सामना करना मुनासिब नहीं समझा है।
03:40 PM, 17-Mar-2024
ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करवाई जाए
राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर से चुनाव आयोग के सामने बड़ी मांग रख दी है। राजद ने मांग की है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करवाई जाए। दरअसल, बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों की बुलाई गई थी। इसमें राजद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जब मतगणना के अंतिम परिणाम की घोषणा पोस्टल बैलेट की गिनती करने के बाद ही की जाती है तो उसकी गणना पहले कराकर उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की घोषणा करने के बाद ईवीएम की गिनती कराने में भी उतना हीं समय लगेगा जितना पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में कराकर अंतिम परिणाम घोषित करने में लगता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed