Bihar News LIVE: आर. ब्लॉक पर हंगामा, दीपांकर की मांग निर्वाचन आयोग से नामंजूर, मंत्रियों को मिला विभाग
{"_id":"65f500c9013395e69f0eaaa5","slug":"bihar-news-live-seat-distribution-in-bihar-lok-sabha-elections-department-of-ministers-in-bihar-cabinet-2024-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE: आर. ब्लॉक पर हंगामा, दीपांकर की मांग निर्वाचन आयोग से नामंजूर, मंत्रियों को मिला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Mar 2024 05:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:29 PM IST
खास बातें
बिहार एनडीए में सीटों का फॉर्मूला आज तय हो सकता है। इसके बाद महागठबंधन की ओर से लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:25 PM, 16-Mar-2024
एमएलसी हाउसिंग कॉम्पलेक्स के पास प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आर. ब्लॉक से सटे अटल पथ पर बिहार विधान परिषद् के सदस्यों के लिए बने क्वार्टर के पास शनिवार को घंटों हंगामा होता रहा। एमएलसी क्वार्टर में रह रहे नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी गेट में घुसने से रोका गया। शुक्रवार सुबह यहां निर्माणाधीन एक क्वार्टर में खुले आसमान के नीचे एक युवक की लाश बरामद की गई थी। छत की रेलिंग से लटकाकर और करंट से उसकी हत्या की गई थी। यह हत्या उसके जन्मदिन की रात की गई थी। उसने हत्या से कुछ ही देर पहले घरवालों को बताया था कि वह घर आ रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बजता रहा, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। शुक्रवार सुबह लाश मिली। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और मौत पर मुआवजे की मांग के साथ प्रदर्शन के लिए लाश के साथ शनिवार को एमएलसी क्वार्टर के गेट पर पहुंच गए थे।
03:48 PM, 16-Mar-2024
चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी
अगिआंव विधानसभा के लिए उपचुनाव होगा। सातवें चरण में चुनाव करवाया जा जाएगा। यह सीट भाकपा माले के नेता मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद खाली हो गई थी। लोकसभा चुनाव के बीच ही यह चुनाव भी करवाया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। वामपंथ के शीर्ष नेताओं ने इस चुनाव को रोकने की मांग की थी। दीपांकर भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग से अपील की थी कि सजा गलत है, इसलिए अभी चुनाव नहीं कराया जाए।
विज्ञापन
03:15 PM, 16-Mar-2024
परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है
शिक्षक भर्ती पेपर लीक को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित टीआरई 3 की एक से पांच वर्ग के लिए ली गई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। यह वायरल पेपर पहले ही आ चुका था। छात्र नेता दिलीप ने सीबीआई जांच की मांग की है। कहा कि जो प्रश्न वायरल हो रहे हैं उसका आंसर मिल रहा है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और परीक्षा रद्द करवा दे।
01:52 PM, 16-Mar-2024
71 डीएसपी के तबादला की सूची यहां देखें
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से कुछ देर पहले बिहार सरकार ने आईएएस-आईपीएस, बीएएस और बीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने डीएसपी पद पर 69 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

01:06 PM, 16-Mar-2024
मंगल पांडेय फिर से बने स्वास्थ्य मंत्री
कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया गया है। पूर्व में भी स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पहली बार मंत्री बने दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर मंत्री बने महेश्वर हजारी को सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जदयू कोटे से मंत्री बने अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट...
01:05 PM, 16-Mar-2024
बेगूसराय में व्यवसायी से लूट
बेगूसराय में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी से दुकान पर चढ़ कर दो लाख रुपये सहित सोने की चेन की लूटपाट की। जब व्यवसायी ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 16-Mar-2024
बेतिया में सड़क हादसे में युवक की मौत
बेतिया में बारातियों से भरी बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है। जबकि एक को परिजन गोरखपुर लेकर चले गए हैं। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
11:40 AM, 16-Mar-2024
पटना में एक युवती की गला काटकर निर्मम हत्या
पटना में एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या के बाद उसके शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। शनिवार को पुलिस ने युवती का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है। युवती की शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। पुलिस मृत युवती की पहचान करने में जुट गई है।
10:50 AM, 16-Mar-2024
कटिहार में 14 साल की लड़की की हत्या
कटिहार में एक 14 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई, पिता और चाचा ने मिलकर की है। हत्या के बाद लाश को करीब 60 दूर ले जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि हत्या अररिया में की गई और लाश को कटिहार जिले में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की का उससे जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसकी हत्या की गई हो। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

10:11 AM, 16-Mar-2024
पत्नी ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला
पूर्णिया में अवैध संबंध में पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति को मौत का घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक की है। मृतक की महचान मेहता चौंक निवासी अगम लाल मेहता के पुत्र प्रदीप कुमार मेहता (50 वर्ष) के रुप में की हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन