Bihar News Live : पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना; अमित शाह को लेकर लालू ने कही यह बात
{"_id":"65ee7f0375f5dae11901cd4b","slug":"bihar-news-live-pm-modi-development-plan-nda-seat-sharing-nitish-kumar-mlc-elections-bihar-crime-news-2024-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना; अमित शाह को लेकर लालू ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 11 Mar 2024 07:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:02 PM IST
खास बातें
Bihar News : एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। एनडीए के सहयोगी दल के चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और बिहार भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार भी आज इंग्लैंड से दिल्ली आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:25 PM, 11-Mar-2024
नीतीश कुमार पटना आए, सम्राट चौधरी दिल्ली गए
दिल्ली में एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार पटना आ गए। वह इंग्लैड से आज सुबह ही दिल्ली आए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वह दिल्ली रुकेंगे लेकिन वह पटन पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कुछ बयान नहीं दिया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल दिल्ली रवाना हो गए। तीनों नेता राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।
05:22 PM, 11-Mar-2024
चिराग पासवान का मामला भाजपा देख रही है
एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और जदयू के बीच शीट शेयरिंग होनी है। चिराग पासवान का मामला भाजपा देख रही है, मामले में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं पूर्व मंत्री और जदयू के वरीय नेता जमा खान ने कहा है जनता दल यूनाईटेड 17 सीटों पर लड़ना चाहती है। आगे हमारे नेता जो निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ हैं।

04:54 PM, 11-Mar-2024
कुछ देर में पटना पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने यूरोप दौरे से देश लौट चुके हैं। वह इंग्लैंड में अपनी यात्रा पूरी तक दिल्ली लौटे और पटना के रवाना हो गए। शाम साढ़े पांच बजे वह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मंगलवार को वह कैबिनेट की मीटिंग करेंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार भी करें।
04:43 PM, 11-Mar-2024
एनडीए के उम्मीदवारों की चुनाव में एकतरफा जीत होगी
भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों की चुनाव में एकतरफा जीत होगी। भाजपा की ओर से दोबारा विधान परिषद के उम्मीदवार बनाए गए पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी को दोबारा यह मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पहले भी सदन का हिस्सा रह चुका हूं। पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे उम्मीदवार बनाया है। मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतारूंगा।

04:26 PM, 11-Mar-2024
पहली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी बनी संस्कृति
राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में औरंगाबाद के मंगिया गांव के राजकुमार सिंह की पुत्रि संस्कृति सिंह ने 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता 19 से 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में संस्कृति भी भाग ले कर अपना दम खम दिखाएगी। औरंगाबाद जिले की वह पहली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी बनी है, बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

03:47 PM, 11-Mar-2024
एक साथ तीन सरकारी भवनों को निशाना बनाया
मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन सरकारी भवनों को निशाना बनाया है। चोरों ने पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्कूल के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 11-Mar-2024
क्राइम कंट्रोल के लिए बने पुलिस कैंप
पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) व सीनियर आईपीएस विशाल शर्मा ने कहा है कि बिहार पुलिस ने मिशन सुरक्षा के तहत अपराध अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए राज्य के दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस कैंप की स्थापना की गई है। अब तक 41 पुलिस कैंप की स्थापना की जा चुकी है।
02:10 PM, 11-Mar-2024
सीवान में जमीन कारोबारी को गोली मारी
सीवान में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कंधवारा रोड में डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल के समीप, तौकीर मियां अपने बच्चों को मोटरसाइकिल से लाने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए चार अपराधी तौकीर पर फायरिंग करे लगे। तौकरी को तीन गोली लगी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

01:41 PM, 11-Mar-2024
मुजफ्फरपुर में कारोबारी की हत्या
मुजफ्फरपुर में चूड़ी-लहठी के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के गरहा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान बोचहा मदारीपुर कर्ण निवासी 43 वर्षीय मो. नसीर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।

01:02 PM, 11-Mar-2024
लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही मोदी सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन सभी एमएलसी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। गृह मंत्री अमित शाह के उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे वाले बयान के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह एक बार फंसे थे न.. फिर फसाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों का गलत उपयोग किया जा रहा है।