Bihar News Live: नीतीश कुमार रविवार सुबह दे सकते हैं इस्तीफा, शाम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
{"_id":"65b4755ad0ed698c87095783","slug":"bihar-news-live-nitish-kumar-lalu-yadav-rjd-jdu-bjp-grand-alliance-bihar-politics-updates-in-hindi-2024-01-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live: नीतीश कुमार रविवार सुबह दे सकते हैं इस्तीफा, शाम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
खास बातें
Bihar Political Crisis Live News in Hindi : बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार कायम रहेगी या गिर जायेगी, इस पर आज तस्वीर साफ हो जाएगी। अटकलों की बाजार में कई सियासी गतिविधियों का एलान हो गया है। क्या हो रहा, क्या कह रहे कौन...जानें।
विज्ञापन
बक्सर में सीएम नीतीश और सांसद अश्विनी चौबे।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:55 PM, 27-Jan-2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी महागठबंधन से नाता तोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। सूत्र ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों की एक बैठक को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद वह राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और शाम तक बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है।
07:10 PM, 27-Jan-2024
भाजपा की एक बैठक खत्म, दूसरी बैठक शुरू
भाजपा की विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। दो घंटे तक यह बैठक चली। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक हुई। अब भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी की बैठक के बाद चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। भाजपा नेताओं ने वर्तमान हालात पर बात करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
06:42 PM, 27-Jan-2024
मीसा भारती बोलीं- हमने जनता के लिए काम किया
सियासी घमासान के सवाल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सांसद ने कहा कि मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया में में जो कुछ चल खबरें चल रही हैं, वह सिर्फ एक बात है, इसके अलावा किसी ने कुछ नहीं कहा है। मीसा भारती ने कहा कि हमलोगों ने जनता के लिए काम किया और हम भविष्य में भी उनके लिए काम करते रहेंगे।
06:39 PM, 27-Jan-2024
केसी त्यागी बोले - गाड़ी राइट (भाजपा) की तरफ मुड़ रही है
केसी त्यागी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि गाड़ी राइट (भाजपा) की तरफ मुड़ रही है। एक सवाल के जवाब में केसी त्यागी शायराना अंदाज में आ जाते हैं। कहते हैं कि मेरी फितरत तो देखिए, मेरा सलीका तो देखिए। जब उलझ जाती है गुत्थी तो सुलझाने में लग जाता हूं मैं। एक मिनट की बातचीत में जद(यू) महासचिव केसी त्यागी सबकुछ कह गए। पढ़ें पूरी खबर...
04:57 PM, 27-Jan-2024
भाजपा प्रभारी बोले- लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे
बिहारी में जारी सियासी हलचल के बीच भाजपा की बैठक हो रही है। भाजपा के सांसद, विधायक और विधान पार्षद इसमें मौजूद हैं। वहीं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि हमलोग लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर ही बैठक कर रहे हैं।
04:27 PM, 27-Jan-2024
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर आवाजाही रोकी गई। पुलिस दोनों तरफ से भीड़ नियंत्रण की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 27-Jan-2024
सांसद मनोज झा ने कही यह बात
राजद के विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक हुई। हमारे पूरे विधानमंडल दल के लोग मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सभी नेताओं ने हाथ उठाकर समर्थन दिया है। उनका जो फैसला होगा वह सर्व मान्य होगा। मनोज झा ने स्पष्ट कहा कि हमारे नेता का निर्णय अंतिम होगा। वह जो भी निर्णय लेंगे हम सभी उनके साथ हैं।
03:41 PM, 27-Jan-2024
पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम में कांग्रेस नेताओं की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूर्णिया में कहा कि आज विधायक दल की बैठक पूर्णिया में नहीं बुलाई गई है। आज न्याय यात्रा को लेकर बैठक है। विधायक दल की बैठक कल होगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिर है और कुछ भी नहीं हुआ है। बिहार में राजनीतिक हालात की संभावनाओं पर अखिलेश सिंह ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि कांग्रेस के अबतक छह विधायक ही पूर्णिया पहुंचे हैं। अभी विधायकों के पहुंचने के बाद ही कल बैठक होगी।
02:56 PM, 27-Jan-2024
राजभवन के बाहर अचानक डेढ़ घंटे का सन्नाटा
सियासी बैठकों का दौर चल रहा है और अटकलें खत्म नहीं हो रहीं। न अबतक कोई इस्तीफा हुआ है और न समर्थन वापसी। इस बीच राजभवन के बाहर अचानक भीड़ खिसकने लगी। मीडियाकर्मियों को भी ब्रेक मिल गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर किसी कार्यक्रम के सिलसिले में सवा घंटे के लिए राजभवन से निकल गए हैं। वह सवा चार बजे तक लौटेंगे। इसके बाद ही अब कुछ होगा। मतलब, करीब साढ़े चार बजे तक अटकलों का बाजार ही गरमाता रहेगा, कुछ जमीनी गतिविधि पर ब्रेक है।
02:47 PM, 27-Jan-2024
राजभवन के पास बढ़ी पुलिस की गतिविधियां
तेजस्वी यादव के आवास पर चल रही राजद की बैठक की खबर के बीच इस समय राजभवन के आसपास पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ गई है। एक तरफ चर्चा हो रही है कि राजद ही समर्थन वापस ले रहा है तो दूसरी तरफ ऐसी चर्चा भी है कि भाजपा से डील फाइनल होने के आधार पर नीतीश कुमार खुद इस्तीफा देने आ रहे हैं। कोई भी बात पक्की नहीं है, क्योंकि औपचारिक जानकारी किसी ने नहीं दी है। इन चर्चाओं के बीच पुलिस जवानों की सक्रियता और शनिवार से सभी सरकारी दफ्तरों के खुलने की खबर से सनसनी फैल गई है।