Bihar News Live : लालू प्रसाद ने दिल्ली में परिवार संग खेली होली; तेज प्रताप पटना में खेल रहे रंग-गुलाल
शिक्षा विभाग ने सोमवार को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के खुले रहने और होली के दौरान शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता शिक्षा विभाग के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कटिहार में अपराधियों ने थानाध्यक्ष पर फायरिंग किया है। हालांकि इस गोलीबारी में थानेदार बाल-बाल बच गये। पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप स्टेट हाईवे-91 पर सोमवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रहटा वार्ड-9 निवासी अमित कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं घायलों में मनजीत कुमार और अंशु राज शामिल है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर राजद समर्थकों के साथ होली खेली। उन्होंने अपने पिता के अंदाज में लोगों को रंग-अबीर लगाया। इससे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वसंत ऋतु की बहार चली पिचकारी उड़ा है। गुलाल रंग बरसे नीले हरे लाल मुबारक हो, आपको होली का त्योहार! होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#WATCH राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार के पटना में अपने आवास पर होली खेली।#Holi pic.twitter.com/v6X8StLRok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
लालू ने परिवार संग दिल्ली में खेली होली
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने परिवार के संग दिल्ली में होली खेली। सांसद मीसा भारती के आवास पर वह अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य और अन्य बेटियों के साथ होली मना रहे हैं। लालू प्रसाद परिवार के साथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं तेज प्रताप यादव पटना में होली खेलते हुए नजर आएं।
पटना में गोईठा मांगने एक लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह होलिकादहन के लिए गोईठा मांगने गया था। इसी दौरान घर से एक युवक निकला और उसे चाकू गोद दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रोहतास जिले के सासाराम के धौढाढ़ थानाक्षेत्र में रविवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत धौढाढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जीप से ही ले जाकर घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की स्थिति काफी गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बेतिया के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में दो बाघों की वर्चस्व की लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र के S-55 में एक नर बाघ की मौत हो गई है। मारे गए बाघ की गर्दन, कंधे और पीठ में वर्चस्व की लड़ाई के घातक निशान मिले हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसने दावा किया है कि 64वीं बीपीएससी से लेकर अब तक की सभी परीक्षाओं के पेपर कोलकाता स्थित ब्लेसिंग सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रेस में छपे हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 का पेपर भी यहीं छपा था। बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में ईओयू छापेमारी कर रही है। वहीं बिजेंद्र ने सरेंडर करने की बात कही है।